Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रोहतास में इंद्रपुरी के 190 एकड़ क्षेत्र को विकसित करेगा DRDO, रक्षा अनुसंधान से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

    March 27, 2026

    रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें चलेंगी

    March 27, 2026

    राममय हुई रांची, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर

    March 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रोहतास में इंद्रपुरी के 190 एकड़ क्षेत्र को विकसित करेगा DRDO, रक्षा अनुसंधान से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
    • रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें चलेंगी
    • राममय हुई रांची, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर
    • रांची के लालपुर में घरों में घुसकर चोरी करने वाले नाबालिग समेत चार गिरफ्तार
    • क्या भारत में फिर लग सकता है लॉकडाउन? सरकार ने साफ कर दी स्थिति
    • उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का झारखंड दौरा कल, उलिहातु में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि
    • गढ़वा में महाष्टमी के जुलूस पर पथराव, 19 गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग तपोवन मंदिर में की पूजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » झारखंड में 13 बार बदले मुख्यमंत्री, तीन बार राष्ट्रपति शासन, 13वीं बार फ्लोर टेस्ट कल
    Ranchi

    झारखंड में 13 बार बदले मुख्यमंत्री, तीन बार राष्ट्रपति शासन, 13वीं बार फ्लोर टेस्ट कल

    News MaatiBy News MaatiJuly 7, 2024No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड को राजनीति की प्रयोगशाला कहा जाता है। क्योंकि, झारखंड ने कई मायनों में रिकॉर्ड स्थापित किया है। करीब 23 साल 08 माह की उम्र वाले इस सूबे में अब तक 13 बार मुख्यमंत्री बने और तीन राष्ट्रपति शासन लगा है। चार जुलाई को 13वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन के शपथ लेने के बाद राज्य में नई सरकार अस्तित्व में आई है। हालांकि, इसकी अधिकतम उम्र छह महीने ही होगी।

    झारखंड की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी, 2025 को पूरा हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि अक्टूबर में ही झारखंड में भी विधानसभा चुनाव हो सकता है। ऐसा होने पर इस सरकार का कार्यकाल तीन से चार महीने ही होगा। इसके पहले दो फरवरी को चम्पाई सोरेन के नेतृत्व में बनी सरकार का चैप्टर महज 152 दिनों में ही बंद हो गया।

    मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन ने अपनी तीसरी पारी शुरू की है। उनका अब तक का कुल कार्यकाल तकरीबन पांच साल 199 दिन का रहा है। वह आगामी विधानसभा चुनाव तक इस पद पर बने रहे तो उनके कार्यकाल में कुछ और दिनों का इजाफा हो जाएगा।

    झारखंड में मुख्यमंत्रियों का औसत कार्यकाल लगभग मात्र 1.5 साल का है। सिर्फ रघुवर दास ही राज्य के एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं, जिनकी सरकार ने 2014 से 2019 तक अपना कार्यकाल पूरा किया। वर्ष 2019 में हुए विधानसभा के चुनाव के बाद से अब तक राज्य में तीन सरकारें बन चुकी है। झारखंड के नाम ही यह नायाब राजनीतिक रिकॉर्ड भी है कि यहां निर्दलीय विधायक मधु कोड़ा भी मुख्यमंत्री रहे हैं। वह लगभग दो साल तक इस पद पर रहे। हेमंत सोरेन के पिता और झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन भी तीन बार मुख्यमंत्री बने लेकिन कभी कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए।

    मुख्यमंत्री के तौर पर अपने पहले कार्यकाल में शिबू सोरेन सिर्फ 10 दिन ही इस कुर्सी पर बैठ पाए थे। वर्ष 2000 से 2014 के बीच झारखंड में पांच मुख्यमंत्रियों के नेतृत्व वाली नौ सरकारें बनीं और तीन बार राष्ट्रपति शासन लगा। इस दौरान बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, शिबू सोरेन, मधु कोड़ा और हेमंत सोरेन बारी-बारी से मुख्यमंत्री बने और उनका औसत कार्यकाल लगभग 15 महीने रहा।

    राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का कार्यकाल लगभग दो साल तीन महीने रहा था। अर्जुन मुंडा तीन बार मुख्यमंत्री बने और उनका कुल कार्यकाल छह साल से कुछ कम रहा। झारखंड ने कुल 645 दिनों के लिए तीन बार राष्ट्रपति शासन भी देखा है।

    राज्य गठन के बाद से अब तक रिकॉर्ड 12 बाद सदन में फ्लोर टेस्ट हो चुका है। आठ जुलाई को 13वीं बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फ्लोर टेस्ट का सामना करेंगे। हेमंत सोरेन दो बाद डिप्टी मुख्यमंत्री रहते और एक दफा मुख्यमंत्र के रूप में फ्लोर टेस्ट पास कर चुके हैं। इस साल दो बार फ्लोर टेस्ट की परिस्थिति बनी है। पांच फरवरी को हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चम्पाई सरकार ने फ्लोर टेस्ट में विश्वास मत हासिल किया था।

    सदन में अबतक 12 बार तत्कालीन सरकारों द्वारा लाए गए विश्वास प्रस्ताव में नौ बार सरकारों ने बहुमत साबित किया। दो बार प्रस्ताव आने के बाद वोटिंग से पहले ही तत्कालीन मुख्यमंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। एक बार वोटिंग की अनुमति ही नहीं दी गई थी। सदन में अबतक दो ही बार अविश्वास प्रस्ताव आया है।

    राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सबसे पहले 23 नवंबर, 2000 को विश्वास प्रस्ताव लाकर बहुमत साबित किया था। इसके बाद 11 मार्च, 2005 को शिबू सोरेन ने विश्वास प्रस्ताव लाया था लेकिन प्रोटेम स्पीकर ने प्रस्ताव पेश करने की अनुमति नहीं दी। 15 मार्च, 2005 को अर्जुन मुंडा ने विश्वास मत हासिल किया था। 14 सितंबर, 2006 को अर्जुन मुंडा ने बहुमत नहीं होने के कारण सदन में इस्तीफा घोषणा की।

    20 सितंबर, 2006 को मधु कोड़ा बहुमत साबित किया। 29 अगस्त, 2008 को स्टीफन मरांडी (तत्कालीन संसदीय कार्य मंत्री) का प्रस्ताव बहुमत से स्वीकृत हो गया। सात जनवरी, 2010 को रघुवर दास का (संसदीय कार्य मंत्री) प्रस्ताव बहुमत से स्वीकृत हो गया। 30 मई, 2010 को सुदेश महतो (उप मुख्यमंत्री) का प्रस्ताव बहुमत नहीं होने के कारण शिबू सोरेन का इस्तीफा हुआ। 14 सितंबर, 2010 को हेमंत सोरेन (उप मुख्यमंत्री) का प्रस्ताव बहुमत से स्वीकृत हुआ। 18 जुलाई, 2013 को हेमंत सोरेन का (उप मुख्यमंत्री) प्रस्ताव बहुमत से स्वीकृत हुआ। पांच सितंबर, 2022 को हेमंत सोरेन (मुख्यमंत्री) ने बहुमत साबित किया। पांच फरवरी, 2024 को चम्पाई सोरेन (मुख्यमंत्री) ने बहुमत साबित किया।

    दो बार आ चुका है अविश्वास प्रस्ताव

    विधानसभा में अब तक दो बार अविश्वास प्रस्ताव आ चुका है। सबसे पहले तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष स्टीफन मरांडी तथा विधायक फुरकान अंसारी ने 17 मार्च, 2003 को तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की सूचना विधानसभा सचिवालय को दी थी लेकिन अविश्वास प्रस्ताव आने से पहले ही बाबूलाल मरांडी ने उसी दिन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

    दूसरी बार नेता प्रतिपक्ष के रूप में अर्जुन मुंडा, विधायक सीपी सिंह और राधाकृष्ण किशोर 18 दिसंबर, 2007 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाये थे, जो अस्वीकृत हो गया था। इसमें मधु कोड़ा सरकार ने बहुमत साबित कर दिया था।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    जनसेवा को आगे आया एकलव्य ग्रेटर

    November 30, 2025

    झारखंड के विकास में सेवा का अधिकार और पारदर्शी प्रशासन सरकार की प्राथमिकता : हेमंत सोरेन

    November 22, 2025

    ऑल झारखंड एकता मंच के संगठन विस्तार कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने ली सदस्यता

    November 11, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss
    Blog

    रोहतास में इंद्रपुरी के 190 एकड़ क्षेत्र को विकसित करेगा DRDO, रक्षा अनुसंधान से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

    By News MaatiMarch 27, 20265

    डेहरी आन सोन। बिहार के रोहतास जिले में रक्षा के क्षेत्र में विकास की संभावना…

    रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें चलेंगी

    March 27, 2026

    राममय हुई रांची, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर

    March 27, 2026

    रांची के लालपुर में घरों में घुसकर चोरी करने वाले नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

    March 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रोहतास में इंद्रपुरी के 190 एकड़ क्षेत्र को विकसित करेगा DRDO, रक्षा अनुसंधान से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

    March 27, 2026

    रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें चलेंगी

    March 27, 2026

    राममय हुई रांची, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर

    March 27, 2026

    रांची के लालपुर में घरों में घुसकर चोरी करने वाले नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

    March 27, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.