Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हजारीबाग के होटल पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी; मालिक को दी धमकी

    October 30, 2026

    अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर; दुलारचंद यादव हत्याकांड की जांच चार महीने में पूरी करने का आदेश

    October 30, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी आज पीएम-किसान की 24वीं किस्त करेंगे जारी

    October 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हजारीबाग के होटल पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी; मालिक को दी धमकी
    • अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर; दुलारचंद यादव हत्याकांड की जांच चार महीने में पूरी करने का आदेश
    • प्रधानमंत्री मोदी आज पीएम-किसान की 24वीं किस्त करेंगे जारी
    • हजारीबाग में एके इंटरनेशनल होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचा सुरक्षा गार्ड
    • हाथी-घोड़ा लाएंगे लेकिन गदहा लेकर भी नहीं आये,, बिहार में कांग्रेस को Gen Z के ग्रेजुएट वोटरों ने भी नकारा
    • अनंत सिंह की डबल मुश्किलें बढ़ सकती हैं, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, जानें क्या है मामला
    • रांची में दूध सेंटर पर खड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
    • खूंटी के अभिषेक को टाइम्स आॅफ इंटरप्रीनर्स मैगजीन में मिली जगह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » खजाना खाली, मुख्यमंत्री के रूप में चंद्रबाबू नायडू के सामने ‘सुपर सिक्स’ वादे पूरे करने की चुनौती
    Lead News

    खजाना खाली, मुख्यमंत्री के रूप में चंद्रबाबू नायडू के सामने ‘सुपर सिक्स’ वादे पूरे करने की चुनौती

    News MaatiBy News MaatiJune 10, 2024No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमरावती (आंध्र प्रदेश):  आंध्र प्रदेश में शीघ्र ही सत्ता की बागडोर संभालने जा रहे तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू के सामने राज्य के खाली खजाने के बीच हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी पार्टी द्वारा किए गए “सुपर सिक्स” वादों को पूरा करने की बड़ी चुनौती होगी।

    नायडू 12 जून को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वित्तीय चुनौतियों की शुरुआत के तहत नायडू को एक जुलाई तक लगभग 65 लाख लाभार्थियों को सामाजिक पेंशन वितरित करने के लिए 4,500 करोड़ रुपये से अधिक की आवश्यकता है।

    अपने “सुपर सिक्स” के हिस्से के रूप में नायडू ने मासिक पेंशन को मौजूदा 3,000 रुपये से बढ़ाकर 4,000 रुपये करने का वादा किया, साथ ही जुलाई से 3,000 रुपये (अप्रैल, मई और जून के लिए एक-एक हजार रुपये) का बकाया भुगतान करने का वादा भी किया है। कुल मिलाकर जुलाई में राजकोष पर 4,500 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा, इसके अलावा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को वेतन देने से 6,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

    एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ नौकरशाह के मुताबिक, राज्य सरकार ने वेतन, पेंशन, कर्ज चुकाने और ब्याज की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिवर्ष लगभग 1.30 लाख करोड़ रुपये का व्यय करने का वचन दिया है।

    रिजर्व बैंक की वेबसाइट के अनुसार, आंध्र सरकार ने 11 जून को नीलामी के जरिए 2,000 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिभूतियां बेचने की पेशकश की।

    राज्य को अकेले सामाजिक पेंशन के लिए हर महीने 2,600 करोड़ रुपये की जरूरत है।

    इसी प्रकार, घोषणापत्र के तहत तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा का वादा किया है।

    आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के एक अधिकारी ने कहा कि एपीएसआरटीसी को टिकट राजस्व के माध्यम से मासिक 450 से 500 करोड़ रुपये की कमाई होती है और महिला यात्रियों की संख्या 35-40 प्रतिशत होने की उम्मीद है।

    लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि महिला यात्रियों को लेकर राज्य में अब तक कोई अध्ययन नहीं हुआ है।

    मुफ्त यात्रा योजना के लिए नयी सरकार को एपीएसआरटीसी को सालाना लगभग 2,000 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा।

    “सुपर सिक्स” के तहत तेदेपा ने स्कूल जाने वाले प्रत्येक बच्चे को प्रति वर्ष 15,000 रुपये देने का भी वादा किया है।

    निवर्तमान वाईआरएस कांग्रेस पार्टी सरकार ने “अम्मा वोडी” नामक इसी प्रकार की योजना के लिए 6,500 करोड़ रुपये निर्धारित किए थे। नायडू ने लाभार्थियों की सीमा हटा दी है जिससे खर्च में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।

    पार्टी ने हर परिवार को प्रतिवर्ष तीन मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने और हर किसान को 20,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता देने का भी वादा किया है।

    सरकारी बजट दस्तावेज 2023-24 के अनुसार, राज्य पर 4.83 लाख करोड़ रुपये का सार्वजनिक ऋण (राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का 33.3 प्रतिशत) है, इसके अलावा 1.39 लाख करोड़ रुपये की सरकारी गारंटी और केंद्र से लिया गया 26,296 करोड़ रुपये का ऋण है।

    वर्ष 2024-25 के लिए बजट (लेखानुदान) में कुल राजस्व प्राप्तियां 2,05,352.19 करोड़ रुपये अनुमानित हैं, जबकि व्यय 2,30,110.41 करोड़ रुपये आंका गया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस जीरो पर आउट, बिहार के कई नेताओं ने नेतृत्व पर उठाया सवाल और मोदी ने किया तंज

    October 29, 2026

    अस्पताल के इलाज का खर्च प्रमुखता से प्रदर्शित करें, केंद्र ने सभी राज्यों को दिए निर्देश

    October 12, 2026

    SC में एसआईआर पर विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश, CJI ने लगाई फटकार, फॉर्म 6 न हमने मंजूर किया ना खारिज

    October 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,446

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,144

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026853
    Don't Miss
    Blog

    हजारीबाग के होटल पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी; मालिक को दी धमकी

    By News MaatiOctober 30, 202613

    हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। मटवारी इलाके स्थित एक होटल…

    अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर; दुलारचंद यादव हत्याकांड की जांच चार महीने में पूरी करने का आदेश

    October 30, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी आज पीएम-किसान की 24वीं किस्त करेंगे जारी

    October 30, 2026

    हजारीबाग में एके इंटरनेशनल होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचा सुरक्षा गार्ड

    October 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    हजारीबाग के होटल पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी; मालिक को दी धमकी

    October 30, 2026

    अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर; दुलारचंद यादव हत्याकांड की जांच चार महीने में पूरी करने का आदेश

    October 30, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी आज पीएम-किसान की 24वीं किस्त करेंगे जारी

    October 30, 2026

    हजारीबाग में एके इंटरनेशनल होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचा सुरक्षा गार्ड

    October 30, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.