Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की होगी जांच

    March 29, 2026

    इजरायली सेना का दावा : कुछ ही दिनों में पूरी तरह तबाह हो जाएंगे ईरान के सभी महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने

    March 29, 2026

    ‘जागरूक रहें, अफवाहों के बहकावे में ना आएं’, प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से अपील

    March 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की होगी जांच
    • इजरायली सेना का दावा : कुछ ही दिनों में पूरी तरह तबाह हो जाएंगे ईरान के सभी महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने
    • ‘जागरूक रहें, अफवाहों के बहकावे में ना आएं’, प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से अपील
    • अमेरिकी मीडिया का दावा, ईरान में कई हफ्तों तक जमीनी सैन्य अभियानों की तैयारी कर रहा पेंटागन
    • झारखंड बीजेपी की नई कार्यकारिणी घोषित, 9 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और 9 मंत्री बनाए गए
    • इंटरनेशनल रिले प्रतियोगिता में झारखंड ने जीता एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक
    • खूंटी के मुरहू में दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी और आम लोग घायल
    • रांची के कई इलाकों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » मोदी रविवार शाम लेंगे पीएम पद की शपथ, नड्डा, शाह और राजनाथ सिंह ने मंत्रिमंडल के गठन को लेकरसहयोगी दलों के साथ की बैठक
    Delhi

    मोदी रविवार शाम लेंगे पीएम पद की शपथ, नड्डा, शाह और राजनाथ सिंह ने मंत्रिमंडल के गठन को लेकरसहयोगी दलों के साथ की बैठक

    News MaatiBy News MaatiJune 7, 2024No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी रविवार को शाम 7:15 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन ने शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बयान जारी कर बताया, राष्ट्रपति 9 जून 2024 को शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी।

    इस बीच सरकार गठन को लेकर भाजपा और एनडीए नेताओं के बीच शीर्ष स्तर पर बैठकों का दौर भी लगातार जारी है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक कर मंत्रिमंडल के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया।

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर शाम को बैठकों का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। जेपी नड्डा के आवास पर आरएलडी से जयंत चौधरी, एनसीपी से अजित पवार, जेडीएस से एचडी कुमारस्वामी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे, टीडीपी मुखिया चंद्रबाबू नायडू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान, बिहार के मुख्यमंत्री एवं जेडीयू नेता नीतीश कुमार सहित कई अन्य सहयोगी दलों के नेताओं ने अलग-अलग समय पर पहुंचकर सरकार के स्वरूप को लेकर अपनी-अपनी बात जेपी नड्डा, अमित शाह और राजनाथ सिंह के सामने रखी।

    मुलाकातों के इस सिलसिले के अभी आगे भी जारी रहने की संभावना है। बैठक से बाहर आने के बाद जयंत चौधरी ने दावा किया कि देश के विकास को लेकर चर्चा हुई, अच्छी मुलाकात रही और इस मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल गठन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।

    चिराग पासवान ने भी इसे औपचारिक मुलाकात बताते हुए कहा कि मंत्रिमंडल गठन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।

    इससे पहले शुक्रवार को संसद के पुराने भवन के सेंट्रल हॉल में हुए एनडीए सांसदों की बैठक में नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया। इसके बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में एनडीए नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने दोपहर 2.30 बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें एक पत्र सौंपा। जिसमें राष्ट्रपति को यह जानकारी दी गई कि नरेंद्र मोदी को भाजपा संसदीय दल के नेता के रूप में चुना गया है।

    राष्ट्रपति को एनडीए के घटक दलों की ओर से समर्थन का पत्र भी सौंपा गया। प्राप्त हुए विभिन्न समर्थन पत्रों के आधार पर और इस बात के लिए संतुष्ट होने पर कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन, जोकि सबसे बड़ा चुनाव-पूर्व गठबंधन भी है, नवगठित 18वीं लोकसभा में बहुमत का समर्थन हासिल करने और एक स्थिर सरकार बनाने की स्थिति में है, राष्ट्रपति ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 75(1) के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए नरेंद्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    सीबीआई ने सीसीएल के मैनेजर समेत दो को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    November 7, 2025

    शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली गए

    February 10, 2025

    केजरीवाल ने शराब पर किया फोकस, धन और सत्ता में बह गए, दिल्ली रिजल्ट पर बोले अन्ना हजारे

    February 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026779
    Don't Miss
    Blog

    नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की होगी जांच

    By News MaatiMarch 29, 202614

    काठमांडू। नेपाल की नई सरकार ने राजनीतिक नेताओं और उच्च पदस्थ अधिकारियों की संपत्तियों की…

    इजरायली सेना का दावा : कुछ ही दिनों में पूरी तरह तबाह हो जाएंगे ईरान के सभी महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने

    March 29, 2026

    ‘जागरूक रहें, अफवाहों के बहकावे में ना आएं’, प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से अपील

    March 29, 2026

    अमेरिकी मीडिया का दावा, ईरान में कई हफ्तों तक जमीनी सैन्य अभियानों की तैयारी कर रहा पेंटागन

    March 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की होगी जांच

    March 29, 2026

    इजरायली सेना का दावा : कुछ ही दिनों में पूरी तरह तबाह हो जाएंगे ईरान के सभी महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने

    March 29, 2026

    ‘जागरूक रहें, अफवाहों के बहकावे में ना आएं’, प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से अपील

    March 29, 2026

    अमेरिकी मीडिया का दावा, ईरान में कई हफ्तों तक जमीनी सैन्य अभियानों की तैयारी कर रहा पेंटागन

    March 29, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.