
रांची। टाइम्स नाउ सर्वे के अनुसार झारखंड में बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए अलायंस को 14 में से 13-14 सीटें मिल सकती है। इस तरह से इंडिया अलायंस को 0-1 सीट सीट का नुकसान हो सकता है। टाइम्स नाउ एग्जिट पोल के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड में बीजेपी को 58 प्रतिशत वोट मिले, जबकि इंडिया अलायंस को 35 प्रतिशत मत मिले। टाइम्स नाउ के लिए एग्जिट पोल करने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि झारखंड में सिर्फ राजमहल लोकसभा सीट पर जेएमएम और बीजेपी उम्मीदवार में टक्कर है। यह टक्कर राजमहल लोकसभा क्षेत्र की सामाजिक संरचना के कारण हैं, हालांकि टाइम्स नाउ के विशेषज्ञों का कहना है कि यह सीट भी बीजेपी के खाते में जाएगी।



आदिवासी मतदाताओं का बीजेपी की ओर झुकाव : टाइम्स नाउ एग्जिट पोल के अनुसार लोकसभा चुनाव में झारखंड में आदिवासी मतदाताओं का झुकाव बीजेपी की ओर देखने को मिला। जबकि राज्य में ओबीसी मतदाताओं का पहले ही बीजेपी की ओर झुकाव रहा है। आदिवासी मतों का इंडिया अलायंस की बजाय एनडीए की ओर से झुकाव का प्रमुख कारण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ की गई टिप्पणियों को मुख्य कारण माना गया है।

