रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने मंगलवार को झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का परिणाम प्रकाशित कर दिया। इसमें कुल 864 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी साक्षात्कार में सम्मिलित हो सकेंगे। साक्षात्कार 100 अंकों का होगा।आयोग के अनुसार, साक्षात्कार संबंधी कार्यक्रम की सूचना शीघ्र ही प्रकाशित की जाएगी। मेधा सूची का निर्धारण मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार के प्राप्तांक के आधार पर होगा।

342 पदों के लिए हुई थी परीक्षा : यह परीक्षा विभिन्न सेवाओं में कुल 342 पदों के लिए आयोजित हुई है। इसकी प्रारंभिक परीक्षा में कुल 7,011 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे। इसके बाद मुख्य परीक्षा पिछले वर्ष 22-24 जून तक आयोजित की गई थी।

आयोग ने लगभग 11 माह बाद इसका परिणाम प्रकाशित किया। परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी लगातार आंदोलन कर रहे थे। पिछले दिनों मोबाइल पर जवाब तलब करने के बाद आयोग ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को शीघ्र परिणाम जारी करने आश्वासन दिया था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version