बेरूत । लेबनान में वॉकी-टॉकी और पेजर सहित अन्य संचार उपकरणों में धमाके से 20 लोगों की मौत हो गई और 450 से अधिक घायल हो गए। दो दिनों में हुए धमाके में 32 लोगों की गई जानें और तीन हजार से अधिक घायल हो गए। पेजर विस्फोट में हिजबुल्लाह के सांसद अली अम्मार के बेटे मोहम्मद महदी अम्मार की भी मौत हो गई थी। इस बीच, इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने युद्ध में एक नए चरण की शुरूआत की घोषणा की और कहा कि अब ध्यान उत्तरी क्षेत्र पर है।

गैलेंट ने कहा कि हम युद्ध में एक नए चरण की शुरूआत में हैं। हम उत्तरी क्षेत्र के लिए संसाधन और बल आवंटित कर रहे हैं और हमारा मिशन स्पष्ट है इजराइल के उत्तरी समुदायों की उनके घरों में सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करना ऐसा करने के लिए, सुरक्षा स्थिति को बदला जाना चाहिए।ह्व

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले बुधवार को लेबनानी रेड क्रॉस के दर्जनों एंबुलेंस कर्मचारियों ने लेबनान में वॉकी-टॉकी विस्फोटों के बाद घायल हुए लोगों को बचाने और निकालने के लिए काम किया था। लेबनानी रेड क्रॉस आपातकालीन चिकित्सकों की 30 से अधिक टीमें दक्षिणी लेबनान, बेरूत के दक्षिणी उपनगरों और मध्य बेका घाटी में काम कर रही थीं। इसके अलावा, निकासी प्रयासों में मदद के लिए माउंट लेबनान और बेरूत में 50 एंबुलेंस दल अलर्ट पर थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version