Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पटना मेट्रो को मिली नई रफ्तार, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी चौक मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन

    July 2, 2026

    कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का पंजाब पर छलका दर्द, बोले- जो होना है वो होकर रहेगा’

    July 2, 2026

    केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सिया और चेतन ने पहले किया था कत्ल का ट्रायल

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पटना मेट्रो को मिली नई रफ्तार, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी चौक मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन
    • कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का पंजाब पर छलका दर्द, बोले- जो होना है वो होकर रहेगा’
    • केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सिया और चेतन ने पहले किया था कत्ल का ट्रायल
    • यूक्रेन के रिहायशी इलाकों में रूस ने दागीं म‍िसाइलें; 13 की मौत, 90 घायल
    • शॉर्टकट से अमीर बनने वालों के लिए बेऊर, भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी
    • बंगाल में महिला सुरक्षा के लिए बनेगा ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’
    • भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल का उत्पादन 20 फीसदी बढ़ाया
    • एसीबी ने रिश्वत लेते पेटरवार प्रखंड कार्यालय के बड़ा बाबू काे किया गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » [28/05, 9:53 pm] Pm: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी कांके के जमीन कारोबारी रमेश की हत्या, तीन गिरफ्तार
    Blog

    [28/05, 9:53 pm] Pm: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी कांके के जमीन कारोबारी रमेश की हत्या, तीन गिरफ्तार

    News MaatiBy News MaatiMay 29, 2025No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कांके थाना क्षेत्र में हुए रमेश हत्याकांड का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है। जमीन कारोबारी रमेश की हत्या की पूरी साजिश उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रमेश की पत्नी सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मृतक की पत्नी तनु लकड़ा, प्रेमी शाहिद अंसारी और सतीश बैठा शामिल है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चार मोबाइल फोन, चाकू और घटना में इस्तेमाल कार बरामद की है।

    डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि रांची के कांके थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में 19 मई की सुबह रमेश उरांव नाम के जमीन कारोबारी चाकू से काटकर हत्या कर दी गई थी। रमेश की हत्या के बाद इलाके में स्थानीय लोगों के जरिये जमकर हंगामा भी किया गया था। इसके देखते हुए एसएसपी ने हेडक्वार्टर डीएसपी वन अमर पांडेय के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। पुलिस की टीम ने रमेश हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं।

    डीआईजी सह एसएसपी रांची चन्दन कुमार सिन्हा ने बताया कि रमेश हत्याकांड को अवैध संबंध की वजह से अंजाम दिया गया था जिसमें उसकी पत्नी भी शामिल थी। टीम ने तकनीकी सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर कई जिलों जैसे रामगढ़, हजारीबाग, चतरा एवं गया (बिहार) में छापेमारी की। अनुसंधान के क्रम में कांड में सबसे पहले शाहिद अंसारी को उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया। पुलिस को मिले कई तकनीकी साक्ष्य ने शाहिद अंसारी को शक के घेरे में रखा था। जब शाहिद अंसारी से कड़ाई से पूछताछ की गई तब एक घिनौनी साजिश का खुलासा हुआ। गिरफ्तार शाहिद ने घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार करते हुए बताया कि रमेश उरांव के साथ काफी वर्षों से वह मिल कर जमीन का काम करता था। इस दौरान शाहिद का रमेश के घर प्राय: आना जाना होता था। इसी क्रम में शाहिद अंसारी की रमेश की पत्नी तनु लकड़ा से जान पहचान हुई और दोनों के बीच प्रेम हो गया। दोनों अक्सर मोबाइल पर घंटों बात करते रहते थे। इसी दौरान दोनों में शारीरिक संबंध भी बनने लगे। जब इस बात जानकारी रमेश उरांव को हुई तो उसने अपनी पत्नी पर के साथ मारपीट करने लगा।

    अपने रमेश की प्रताड़ना से तंग आकर प्रेमी शाहिद अंसारी के साथ मिलकर रमेश की पत्नी ने उसके हत्या की योजना बना डाली। घटना की रात रमेश और उसकी पत्नी सपरिवार अपने बच्चों के मुंडन कार्यक्रम सह रात्रि भोज में सर्वोदय नगर में शामिल होने गए। इस दौरान शाहिद अंसारी रात्रिभोज कार्यक्रम में शामिल रमेश के पल-पल की खबर अपने मित्र सतीश बैठा के माध्यम से ले रहा था, साथ ही शाहिद अंसारी रमेश की पत्नी से भी लगातार फोन के माध्यम से संपर्क में था। रमेश के कमरे की चाबी भी उसकी पत्नी ने ही शाहिद अंसारी को उपलब्ध करा दी थी। इसी बीच रमेश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जैसे ही घर में घुसा, वैसे ही सुनियोजित योजना के तहत पत्नी वॉशरूम चली गई। इधर रमेश जैसे ही अपने कमरे में गया तो शाहिद अंसारी ने दरवाजा खोलते ही रमेश पर चाकू से ताबड़तोड़ कई हमले किए, जिससे रमेश उरांव की मौत हो गई

    हत्याकांड को अंजाम देने के बाद शाहिद हजारीबाग भाग गया। गिरफ्तार अभियुक्त शाहिद अंसारी के द्वारा दिए गए स्वीकारोक्ति बयान में उसने हत्या की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसने हत्या का तरीका और सुनियोजित षड्यंत्र को भी विस्तारपूर्वक पुलिस से बताया।
    [29/05, 10:04 pm] Pm: रामगढ़ के सभी पंचायतों में खुलेगा पुस्तकालय, बीडीओ और सीओ चिन्हित करें स्थान : डीसी

    रामगढ़। रामगढ़ डीसी के पद पर प्रभार ग्रहण करते ही फैज अक अहमद मुमताज ने विकास कार्यों की समीक्षा की। गुरुवार को उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य इन दोनों विभागों पर अपनी प्राथमिकता जाहिर की। एक तरफ उन्होंने सभी पंचायतों में पुस्तकालय खोलने का आदेश जारी किया। इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को जमीन चिन्हित करने को कहा। दूसरी ओर आकस्मिक परिस्थितियों के लिए स्वास्थ्य मित्र को भी तैयार करने का निर्देश जारी किया गया। सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त करने के बाद उन्होंने विकास कार्यों पर नजर डाली। इस दौरान डीएफओ नीतीश कुमार, डीडीसी रोबिन टोप्पो, एसी कुमारी गीतांजलि, एलआरडीसी दीप्ति प्रियंका कुजूर, सिविल सर्जन डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद, समाज कल्याण पदाधिकारी इंदू प्रभा खालको, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी निशा सिंह, डीएमओ निशांत अभिषेक, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा सहित अन्य अधिकारियों ने योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी डीसी को दी।

    बैठक के दौरान मनरेगा संबंधित कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने ज्यादा से ज्यादा मानव दिवस सृजित करने एवं लाभुकों को रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने लाभुकों को ससमय मानदेय का भुगतान करने का निर्देश दिया। लंबित योजनाओं को तीव्र गति से कार्य करते हुए योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने योजनाओं में डुप्लीकेसी न होने देने की बात कही। राजस्व संबंधित कार्यों की समीक्षा के क्रम में डीसी ने नीलाम पत्र वादों के निष्पादन को लेकर एसडीओ को मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया।

    स्वास्थ्य विभाग के समीक्षा के दौरान डीसी ने चिकित्सकों की उपस्थिति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सक समय पर उपस्थित रहे, तभी मरीजों का इलाज संभव है। इसके अलावा उन्होंने आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य मित्र को तैयार करने का निर्देश दिया। उन्हें फर्स्ट एड किट और सीपीआर की ट्रेनिंग देने काफी निर्देश दिया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    पटना मेट्रो को मिली नई रफ्तार, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी चौक मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन

    July 2, 2026

    कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का पंजाब पर छलका दर्द, बोले- जो होना है वो होकर रहेगा’

    July 2, 2026

    केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सिया और चेतन ने पहले किया था कत्ल का ट्रायल

    July 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,403

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,076

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025971

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026811
    Don't Miss
    Blog

    पटना मेट्रो को मिली नई रफ्तार, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी चौक मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन

    By News MaatiJuly 2, 20261

    पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना मेट्रो के मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का…

    कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का पंजाब पर छलका दर्द, बोले- जो होना है वो होकर रहेगा’

    July 2, 2026

    केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सिया और चेतन ने पहले किया था कत्ल का ट्रायल

    July 2, 2026

    यूक्रेन के रिहायशी इलाकों में रूस ने दागीं म‍िसाइलें; 13 की मौत, 90 घायल

    July 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    पटना मेट्रो को मिली नई रफ्तार, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी चौक मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन

    July 2, 2026

    कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का पंजाब पर छलका दर्द, बोले- जो होना है वो होकर रहेगा’

    July 2, 2026

    केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सिया और चेतन ने पहले किया था कत्ल का ट्रायल

    July 2, 2026

    यूक्रेन के रिहायशी इलाकों में रूस ने दागीं म‍िसाइलें; 13 की मौत, 90 घायल

    July 2, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.