रांची। अग्रवाल सभा महिला समिति की ओर से बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए 23वें समर कैंप ह्यमस्ती की बस्ती का आयोजन 29 मई से 31 मई तक रांची में किया जाएगा। कैंप को लेकर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पोस्टर का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल और अन्य आयोजकों ने बताया कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों के व्यक्तित्व विकास के साथ उनकी छुपी प्रतिभा को पहचानना और उनकी रुचियों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि बच्चों को विभिन्न रचनात्मक, शैक्षणिक और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और कौशल का विकास हो सके। आयोजकों ने बताया कि कैंप में बच्चों के लिए कई आकर्षक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनसे उन्हें सीखने के साथ मनोरंजन का भी अवसर मिलेगा। समिति का प्रयास है कि बच्चे अपनी प्रतिभा को खुलकर प्रदर्शित कर सकें और नई चीजें सीखकर अपने व्यक्तित्व को निखार सकें।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, मंत्री अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, कौशल राजगढ़िया और रमाशंकर बगड़िया उपस्थित रहे। वहीं महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल के साथ अलका सरावगी, अनुसूया नेवटिया, गीता डालमिया, रीना सुरेका, बबीता नारसरिया, प्रीति पोद्दार, छाया अग्रवाल, सरिता अग्रवाल और सुनीता समेत कई सदस्य मौजूद थीं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version