रांची। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री अवैध बालू उठाव की लगातार मिल रही शिकायतों पर काफ़ी गंभीर हैं। इसका असर काफ़ी बड़े पैमाने पर देखने को मिल रहा है। उनके दिशा-निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी और माइनिंग इंस्पेक्टर के जरिये औचक निरीक्षण करते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को मेसरा थाना, दलादली टीओपी, टूपुदाना, बेड़ो, लापुंग थाना क्षेत्र में कुल 15 गाड़ी पकड़ी गई। इनमें अवैध बालू लदी गाड़ी 12 और स्टोन चिप्स लदी गाड़ी तीन शामिल हैं।

जिला प्रशासन ने बताया कि वाहन मालिकों ड्राइवरों एवं इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कारवाई की जा रहा है।

05 थानों में कुल-15 वाहन एवं 45 अभियुक्तों पर एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है। इसमें विधि सम्मत धाराओं के तहत वर्णित वाहन मालिकों ड्राइवरों एवं इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कारवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने बताया कि अवैध बालू उठाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन कृतसंकल्प है। मामले में लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version