रांची। निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को रांची समाहरणालय और बुंडू अनुमंडल कार्यालय में बनाये गये निर्वाची पदाधिकारियों के कक्ष में अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। रांची नगर निगम के लिए मेयर पद के लिए 10 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन दाखिल करनेवालों में रमा खलखो, सुनील फकीरा कच्छप, देवी दयाल मुंडा, कथरीना तिर्की, सोनू खलखो, राजेन्द्र मुंडा, सुजाता कच्छप, विनोद कुमार बड़ाईक, संजय कुमार टोप्पो और प्रवीण कच्छप का नाम शामिल है।

वहीं राजधानी के सभी 53 वार्डों के लिए कुल 197 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया, इनमें 118 महिलाएं शामिल हैं। इधर, बुंडू नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड सदस्य के लिए 25 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है। इसमें 12 महिलाएं शामिल हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version