
रांची : मौसम विभाग ने आज झारखंड के कई जिलों में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हीट वेव का राज्य के जिन हिस्सों में सबसे ज्यादा खतरा है, उनमें राज्य के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला – खरसांवा, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल हैं।



इन इलाकों में मौसम विभाग ने अधिक सतर्क रहने की अपील की है। राज्य के इन 12 जिलों में बढ़ती गर्मी और हीट वेव का सबसे ज्यादा खतरा है।
वहीं, 6 जिलों में लू को देखते हुए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है उनमें गढ़वा, चतरा, पलामू, रांची , रामगढ़ और खूंटी शामिल है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो 47.1 डिग्री के साथ बहरागोड़ा सबसे गर्म रहा।
बोकारो में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आज ही के दिन राज्य के 6 जिलों में गढ़वा, चतरा, पलामू, रांची , रामगढ़ और खूंटी के इलाकों में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

