रामगढ़। नईसराय सांसद सेवा केंद्र में मंगलवार को भाजपा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव बावला और संचालन रंजीत पांडेय ने किया। इसमें मुख्य रुप से भाजपा चुनाव प्रभारी शशिभूषण भगत शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में सह प्रभारी अमरनाथ चौधरी उपस्थित थे। भाजपा चुनाव प्रभारी शशिभूषण भगत की देखरेख में भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रिया करमाली के समर्थन में रणनीति तैयार हुआ। इसे अमलीजामा पहनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई। सभी को अपने कार्यों में जुटने का निर्देश दिया गया। सह प्रभारी अमरनाथ चौधरी ने कार्यकर्ताओं की उत्साह का सराहना किया। इसे धरातल पर ताकत के रुप में इस्तेमाल की बात कही।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला ने कहा कि नगर परिषद रामगढ़ क्षेत्र में भाजपा का सबसे मजबूत संगठन है। जीत के लिए कार्यकर्ताओं को केवल एकजुट होकर कार्य करने की जरुरत है। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, चंद्रशेखर चौधरी, विजय जायसवाल, खिरोधर साहू, राजू कुशवाहा, सरदार अनमोल सिंह, रंजन सिंह फौजी, सुशांत पांडे, पुरुषोत्तम पांडे, संजय शाह, नूतन महतो, मनोज गिरी, रूपा देवी, दिलीप सिंह, संतराज पासवान, सुनील साहू, पंकज शाह, प्रवीण सोनू , धनंजय कुमार पुटूस, संतोष शर्मा, गौतम महतो, गौतम राम, कमलेश विद्या आदि प्रमुख नेता उपस्थित थे।

नगर परिषद रामगढ़ चुनाव को लेकर संयोजक रंजीत पांडेय, सह संयोजक आनंद बेदिया, जगेश्वर प्रजापति, सुनील साहू को बनाया गया। साथ ही सभी विभागों के प्रबंधन समिति बनाए गए। नगर परिषद चुनाव को लेकर 12 शक्ति केंद्रों में बांटा गया। साथ ही सभी केंद्रों के अलग-अलग प्रभारी बनाए गए। जिसमें तिलैया शक्ति केंद्र के लिए जगेश्वर प्रजापति, विनोद मिश्रा और संतोष शर्मा, सांडी शक्ति केंद्र के लिए मनोज गिरी, पवन रवानी, सेवटा शक्ति केंद्र राजू चतुवेर्दी और संजय शाह, फुलसराय शक्ति केंद्र आनंद बेदिया, कमलेश बेदिया, अरगड्डा शक्ति केंद्र विजय जायसवाल और संतराज पासवान, सिरका शक्ति केंद्र पुरुषोत्तम पांडे और राम प्रसाद मल्लिक, घुटूवा शक्ति केंद कुश श्रीवास्तव और राजीव रंजन प्रसाद, चैनगड्डा शक्ति केंद्र जगनारायण सिंह, बिट्टू महतो और वारिस खान, बरकाकाना शक्ति केंद्र रंधीर गुप्ता और शिवकुमार महतो, कोठार शक्ति केंद्र रूपा देवी और मनोज सिंह, छत्तर मांडू शक्ति केंद्र दिलीप सिंह और वीरेंद्र महली, मुर्रामकला शक्ति केंद्र सरदार अनमोल सिंह और प्रवीण सोनू को बनाया गया है। सभी शक्ति केंद्र प्रभारी को भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रिया करमाली की जीत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version