
पटना । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शनिवार को राजद अध्यक्ष लालू यादव की पुत्री रोहिणी आचार्या भी शामिल हुई हैं। उन्होंने इंडिया ब्लॉक में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर एक अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अभी शादी नहीं है, सुहागरात किसके साथ मनाया जाएगा, इसकी चिंता है। उन्होंने कहा कि जो जरूरी है, वही पहले होगा। उन्होंने कि कहा कि अभी मतदाताओं के अधिकार की लड़ाई चल रही है। अभी शादी की बात ही नहीं चल रही है और सुहागरात किसके साथ मनाया जाएगा, उसकी चर्चा हो रही है। जो ज्यादा जरूरी है, उसकी बात नहीं होगी।



उन्होंने नीतीश कुमार की सरकार पर तेजस्वी यादव की घोषणाओं को नकल करके लागू करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बिहार की जनता एनडीए को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि आज उन्हें नौकरी और रोजगार दिखाई पड़ने लगे हैं, पहले कहां थे? इन लोगों ने बिहार में एक सुई की फैक्ट्री भी नहीं लगाई है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सारण में जो कुछ भी है, वह लालू यादव और तेजस्वी यादव का किया हुआ है। प्रधानमंत्री हर बार चुनाव में बोलकर जाते हैं, लेकिन कुछ होता नहीं है। जब तेजस्वी यादव ने घोषणाएं की, तब ये लोग उसी का कॉपी-पेस्ट कर योजना लागू कर रहे हैं।

