उदयपुर। अमेरिकी उद्योगपति राजू रामलिंगा मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी के कार्यक्रम झीलों की नगरी उदयपुर में शुरू हो गए हैं, जहां शुक्रवार रात सिटी पैलेस के माणक चौक में ‘संगीत सेरेमनी’ में कई बॉलीवुड कलाकार शामिल हुए।

कार्यक्रम की मेजबानी करण जौहर और सोफी चौधरी ने की। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस से भीड़ में जोश भर दिया। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड को भी डांस फ्लोर पर आने का आग्रह किया।

अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने हिट गाने ‘परम सुंदरी’ पर परफॉर्म किया, जबकि जैकलीन फर्नांडीज ने ‘लाल छड़ी’ पर डांस किया। इस विवाह कार्यक्रम के प्रबंधन से जुड़ी फर्म के मुताबिक वरुण धवन और शाहिद कपूर ने भी प्रस्तुति दी।

नेत्रा मंटेना की शादी (Netra Mantena’s wedding) भारतीय मूल के वामसी गडिराजू से हो रही है। विवाह समारोह के कार्यक्रम 21 नवंबर से 24 नवंबर तक चलेंगे। जानकारी के अनुसार समारोह में संगीत की दुनिया में जाना पहचाना नाम जेनिफर लोपेज और दक्षिण अफ्रीका के डीजे-प्रोड्यूसर ब्लैक कॉफी भी अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version