
जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज के दिन आपको किन चीजों पर अधिक ध्यान देना होगा।



मेष: आपके काम में प्रगति होगी। कारोबार को लेकर नयी योजनाएं बना सकते हैं। यश कीर्ति के साथ धन लाभ में वृद्धि होगी।
वृषभ : नौकरी के क्षेत्र में कार्यरत जातकों को मनचाही सफलतामिलने से खुशी प्राप्त हो सकती है। व्यापारी वर्ग को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।
मिथुन: भाग्य का साथ मिलने से अचानक किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कर्क: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रत्येक कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे जिससे उत्साह और स्फूर्ति बनी रहेगी। कारोबार में नयी योजना बनेगी।
सिंह: आपका पराक्रम बढ़ेगा तथा भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। हर प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। महत्वपूर्ण कार्यों के पूरा होने से आपका चेहरा खिल उठेगा।
कन्या: धन लाभ होगा। पराक्रम तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाई से लाभ और सुख प्राप्त होगा तथा आय के नए स्रोत उपलब्ध होंगे।
तुला: शारीरिक सुखों में बढ़ोतरी होगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सभी प्रकार के मनमुटाव दूर होंगे। शादी योग्य जातकों को प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।
वृश्चिक : नौकरी कर रहे जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है, नयी नौकरी के आॅफर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
धनु: धन का आगमन मन को खुश कर देगा। आॅफिस में लोग आपसे खुश रहेंगे। व्यर्थ का खर्च आपको परेशान कर सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।
मकर: शरीर और मन दोनों से आप स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा अथवा उत्तम समाचार मिलेगा। किसी पर अंधविश्वास न करें।
कुंभ: आपका पराक्रम बड़ा-चढ़ा रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपके कार्य पूर्ण हो जायेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को नए प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकते हैं।
मीन: दिन की शुरूआत अच्छी होगी। आपके सभी कार्य बिना किसी तकलीफ के पूरे होंगे। लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

