पटना: तेज प्रताप यादव सोमवार को पटना के गांधी मैदान में आयोज‍ित पुस्‍तक मेला पहुंचे। यहां उन्‍होंने विभ‍िन्‍न स्‍टाल का मुआयना क‍िया। धर्म आध्‍यात्‍म की पुस्‍तकों के पन्‍ने वे उलटते रहे। शाम में पहुंचे तेज प्रताप को देखने के लिए काफी संख्‍या में लोग जुट गए। सेल्‍फी लेने की होड़ मच गई। इसी दौरान तेज प्रताप यादव के सामने एक लड़की आई और अंग्रेजी बोलने लगी। लड़की ने तेज प्रताप को अच्छा लीडर बताया और कहा कि वो बिहार के पटना है।

इस पर तेज प्रताप यादव ने लड़की से सवाल करते हुए पूछा- ‘आप पढ़ती हैं?’, लड़की ने हां में जवाब देते हुए कहा कि ‘हां, पढ़ती हूं। बीपीएससी की तैयारी कर रही हूं।’ इस पर तेज प्रताप ने किताबों की ओर इशारा करते हुए सवाल किया- इन्हें पढ़ती हैं, भगवत गीता, रामायण ये सब। तो लड़की कहती है कि भगवत गीता थोड़ी पढ़ी है। इस पर तेज प्रताप कहते हैं- क्या पढ़ा है भगवत गीता में, इसे संस्कृत में पढ़िए और हिंदी में अर्थ भी समझिए।

पटना पुस्तक मेला में पहुंचे तेज प्रताप यादवतेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट करते हुए लिखा है- आज गांधी मैदान में आयोजित पटना पुस्तक मेला का भ्रमण किया, जहां दार्शनिक, राजनीतिक, साहित्यिक, अर्थशास्त्र आदि संबंधित किताबों को देखने और पढ़ने और साथ ही पुस्तक में रुचि रखने वाले लोगों के साथ भेंट मुलाकात करने और कुछ खास किताबों को जानने और समझने का मौका भी प्राप्त हुआ।तेज प्रताप यादव ने की युवाओं से अपीलतेज प्रताप यादव ने आगे लिखा कि हम राज्य के सभी युवाओं से अपील करना चाहेंगे कि समय निकालकर कम से कम एक दिन पटना पुस्तक मेला में जाने का काम करें। क्योंकि किताबें हमारी सबसे अच्छी दोस्त होती हैं, जो हमें ज्ञान, मनोरंजन और जीवन के सबक देती हैं, जिससे हमारी कल्पना और सोचने-समझने की क्षमता बढ़ती है और हमारा समग्र विकास होता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version