Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हेमंत सोरेन ने रांची में जोहारग्राम मेड इन झारखंड शोरूम का किया उद्घाटन

    March 15, 2026

    मिनी माइल्स मैराथन में जमशेदपुर के 180 बच्चों ने लगाई दौड़

    March 15, 2026

    दुर्घटनाग्रस्त एयर एंबुलेंस का इंजन चतरा के जंगल में मिला

    March 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हेमंत सोरेन ने रांची में जोहारग्राम मेड इन झारखंड शोरूम का किया उद्घाटन
    • मिनी माइल्स मैराथन में जमशेदपुर के 180 बच्चों ने लगाई दौड़
    • दुर्घटनाग्रस्त एयर एंबुलेंस का इंजन चतरा के जंगल में मिला
    • क्षत्रिय समाज की समस्याओं को मिलकर करें दूर : बृजभूषण
    • सिवान का कुख्यात अपराधी अयूब खान मुजफ्फरपुर में गिरफ्तार
    • विधानसभा चुनाव : पश्चिम बंगाल चुनाव में 23 और 29 अप्रैल को मतदान, 4 मई को परिणाम
    • पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव 9 से 29 अप्रैल तक, 4 मई को नतीजे
    • संसद में चाय-पकोड़े खाने जाते हैं राहुल, अमित शाह बोले- कांग्रेस ने देश को बदनाम किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » विधानसभा चुनाव : पश्चिम बंगाल चुनाव में 23 और 29 अप्रैल को मतदान, 4 मई को परिणाम
    Blog

    विधानसभा चुनाव : पश्चिम बंगाल चुनाव में 23 और 29 अप्रैल को मतदान, 4 मई को परिणाम

    News MaatiBy News MaatiMarch 15, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 मई को होगी। पोलिंग बूथों पर पर्याप्त इंतजाम रहेंगे। साथ ही सुरक्षा की सख्त व्यवस्था रहेगी। चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 6.44 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 3.28 करोड़, महिला मतदाता 3.16 करोड़ और थर्ड जेंडर 1152 मतदाता हैं। अगर फर्स्ट टाइम वोटर (18-19 साल) की बात करें तो उनकी संख्या 5.23 लाख है। 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के वोटरों की संख्या 1.31 करोड़ है। 85 साल से अधिक उम्र वाले मतदाता 3.79 लाख हैं। दिव्यांग वोटरों की संख्या 4.16 लाख है। ईवीएम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साल 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 8 चरणों में हुआ था। यह चुनाव काफी लंबा चला था, क्योंकि राज्य में 294 सीटें हैं और सुरक्षा, लॉ एंड आॅर्डर, और बड़े मतदाता आधार को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने इसे 8 फेज में कराया था। पिछले चुनाव में भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शानदार जीत दर्ज की थी। बंगाल की कुल 294 सीटों में से 215 पर टीएमसी का कब्जा है। पार्टी को लगभग 48 प्रतिशत वोट मिले थे।वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख विपक्षी दल बनकर उभरी और उसे 77 सीटें मिली थीं। दशकों से बंगाल की राजनीति पर दबदबा बनाए रखने वाले वाम मोर्चा और कांग्रेस को ऐतिहासिक झटका लगा और वे एक भी सीट जीतने में असफल रहे। गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही भारतीय धर्मनिरपेक्ष मोर्चा (आईएसएफ) को एक सीट मिली।पश्चिम बंगाल की कुल आबादी में मुसलमानों की संख्या लगभग 30 प्रतिशत है। राज्य विधानसभा में 294 सीटें हैं और लगभग 40 से 50 निर्वाचन क्षेत्रों में मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। मुर्शिदाबाद, मालदा, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण 24 परगना और बीरभूम जैसे जिलों में मुस्लिम आबादी सबसे अधिक है। इनमें से कई निर्वाचन क्षेत्रों में, मतदाताओं में से 50 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम हैं, जिससे चुनावी परिणामों को निर्धारित करने में उनका वोट एक महत्वपूर्ण कारक बन जाता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    हेमंत सोरेन ने रांची में जोहारग्राम मेड इन झारखंड शोरूम का किया उद्घाटन

    March 15, 2026

    मिनी माइल्स मैराथन में जमशेदपुर के 180 बच्चों ने लगाई दौड़

    March 15, 2026

    दुर्घटनाग्रस्त एयर एंबुलेंस का इंजन चतरा के जंगल में मिला

    March 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,354

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,023

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025962

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss
    Blog

    हेमंत सोरेन ने रांची में जोहारग्राम मेड इन झारखंड शोरूम का किया उद्घाटन

    By News MaatiMarch 15, 20267

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत ने रविवार को राजधानी रांची के करमटोली चौक के समीप जोहारग्राम मेड…

    मिनी माइल्स मैराथन में जमशेदपुर के 180 बच्चों ने लगाई दौड़

    March 15, 2026

    दुर्घटनाग्रस्त एयर एंबुलेंस का इंजन चतरा के जंगल में मिला

    March 15, 2026

    क्षत्रिय समाज की समस्याओं को मिलकर करें दूर : बृजभूषण

    March 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    हेमंत सोरेन ने रांची में जोहारग्राम मेड इन झारखंड शोरूम का किया उद्घाटन

    March 15, 2026

    मिनी माइल्स मैराथन में जमशेदपुर के 180 बच्चों ने लगाई दौड़

    March 15, 2026

    दुर्घटनाग्रस्त एयर एंबुलेंस का इंजन चतरा के जंगल में मिला

    March 15, 2026

    क्षत्रिय समाज की समस्याओं को मिलकर करें दूर : बृजभूषण

    March 15, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.