
रांची। राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को रांची विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति पद के सामान्य कार्यों के निष्पादन के लिए अगले आदेश तक झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति को अतिरिक्त प्रभार दिया है।



साथ ही यह निर्देश दिया गया है कि सामान्य प्रशासनिक कार्यों को छोड़कर किसी भी नीतिगत निर्णय के लिए कुलाधिपति की स्वीकृति अनिवार्य होगी। यह जानकारी राजभवन की ओर से बुधवार को दी गई है।

