Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जंग के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से की बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और मिडिल ईस्ट के हालात पर हुई चर्चा

    March 24, 2026

    शिवहर डीडीसी के चार ठिकानों पर एसवीयू की रेड, पत्नी के नाम पटना में 2.26 करोड़ की संपत्ति

    March 24, 2026

    कैमूर के अधौरा पहाड़ पर बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, आतंकी और दुर्दांत अपराधी कैद होंगे, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

    March 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जंग के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से की बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और मिडिल ईस्ट के हालात पर हुई चर्चा
    • शिवहर डीडीसी के चार ठिकानों पर एसवीयू की रेड, पत्नी के नाम पटना में 2.26 करोड़ की संपत्ति
    • कैमूर के अधौरा पहाड़ पर बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, आतंकी और दुर्दांत अपराधी कैद होंगे, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
    • मुख्यमंत्री नीतीश ने रोहतास के डेहरी आन सोन में 380 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
    • बिहार के हर जिले में बनेगा सौर गांव, रूफटॉप सोलर पर 78 हजार तक सब्सिडी मिलेगी
    • झारखंड में 1200 डॉक्टरों और 7500 एएनएम की होगी नियुक्ति, विश्व यक्ष्मा दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया ऐलान
    • झारखंड में अब 30 मार्च तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी
    • रांची के पिठौरिया में बिजली ग्रिड से 1000 किलो कॉपर कॉइल चोरी, पुलिस प्रशासन में हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » यूपीएससी चेयरमैन मनोज सोनी ने दिया इस्तीफा
    Lead Two

    यूपीएससी चेयरमैन मनोज सोनी ने दिया इस्तीफा

    News MaatiBy News MaatiJuly 20, 2024No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के चेयरमैन मनोज सोनी ने ‘‘निजी कारणों” का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सोनी का कार्यकाल मई 2029 में समाप्त होना था। उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब ट्रेनी आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी पूजा खेडकर विवादों में आई हैं।

    एक सूत्र ने कहा, ‘‘यूपीएससी चेयरमैन ने निजी कारणों का हवाला देते हुए एक पखवाड़े पहले इस्तीफा सौंप दिया था। इसे अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है।” प्रख्यात शिक्षाविद् सोनी (59) ने 28 जून, 2017 को आयोग के सदस्य के रूप में पदभार संभाला था।

    उन्होंने 16 मई, 2023 को यूपीएससी अध्यक्ष के रूप में शपथ ली थी और उनका कार्यकाल 15 मई, 2029 को समाप्त होना था।

    सूत्रों के मुताबिक, सोनी यूपीएससी अध्यक्ष बनने के इच्छुक नहीं थे और उन्होंने पद से मुक्त किए जाने का अनुरोध किया था, लेकिन तब उनका अनुरोध स्वीकार नहीं किया गया था।

    उन्होंने कहा कि सोनी अब ‘‘सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों” पर अधिक समय देना चाहते हैं। यह घटनाक्रम इसलिए महत्व रखता है, क्योंकि यूपीएससी ने शुक्रवार को कहा था कि उसने परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के खिलाफ कई कार्रवाई शुरू की हैं, जिनमें फर्जी पहचान दस्तावेज के जरिये सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने के अधिक मौके पाने के आरोप में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराना शामिल है।

    आयोग ने कदाचार के आरोपों की ‘गहन जांच’ के बाद खेडकर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया। उसने सिविल सेवा परीक्षा-2022 के लिए उनकी उम्मीदवारी रद्द करने और भविष्य की परीक्षाओं में शामिल होने से रोकने के लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया।

    खेडकर द्वारा सत्ता और विशेषाधिकारों के कथित दुरुपयोग का मामला जब से सामने आया है, तब से सोशल मीडिया पर आईएएस और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों द्वारा फर्जी प्रमाण पत्रों के इस्तेमाल के दावों और प्रतिदावों की बाढ़ सी आ गई है।

    सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने कुछ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के नाम, तस्वीरें और अन्य विवरण साझा किए हैं, जिनमें दावा किया गया है कि उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी लेयर) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) से संबंधित लोगों के लिए उपलब्ध लाभों का दावा करने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया।

    यूपीएससी में अपनी नियुक्ति से पहले सोनी ने कुलपति के रूप में तीन कार्यकाल पूरे किए थे। उन्होंने एक अगस्त 2009 से 31 जुलाई 2015 तक डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मुक्त विश्वविद्यालय (बीएओयू), गुजरात के कुलपति के रूप में लगातार दो कार्यकाल और अप्रैल 2005 से अप्रैल 2008 तक बड़ौदा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय (एमएसयू) के कुलपति के रूप में एक कार्यकाल पूरा किया।

    एमएसयू में नियुक्त होने के दौरान सोनी भारत में किसी विश्वविद्यालय के सबसे कम उम्र के कुलपति बने थे। अंतरराष्ट्रीय संबंधों एवं राजनीति विज्ञान के विद्वान सोनी सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू), वल्लभ विद्यानगर में अंतरराष्ट्रीय संबंध विषय पढ़ाया करते थे। यूपीएससी का नेतृत्व अध्यक्ष करता है और इसमें अधिकतम 10 सदस्य हो सकते हैं। वर्तमान में यूपीएससी में सात सदस्य हैं, जो इसकी स्वीकृत संख्या से तीन कम हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    यूपीएससी : टॉप-20 में एक चौथाई सीट पर बिहार का कब्जा, मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला बनें राज्य टॉपर

    March 7, 2026

    बिहार में हो सकता है बड़ा उलटफेर, नीतीश कुमार जायेंगे राज्सभा

    March 4, 2026

     परीक्षा से पहले मोदी की पाठशाला, ‘परीक्षा पे चर्चा’ में मिलेगा तनाव से मुक्ति का मंत्र; आज इस समय होगा शुरू  

    February 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025962

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss
    Blog

    जंग के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से की बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और मिडिल ईस्ट के हालात पर हुई चर्चा

    By News MaatiMarch 24, 20266

    नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में पिछले 25 दिनों से जारी सैन्य संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री…

    शिवहर डीडीसी के चार ठिकानों पर एसवीयू की रेड, पत्नी के नाम पटना में 2.26 करोड़ की संपत्ति

    March 24, 2026

    कैमूर के अधौरा पहाड़ पर बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, आतंकी और दुर्दांत अपराधी कैद होंगे, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

    March 24, 2026

    मुख्यमंत्री नीतीश ने रोहतास के डेहरी आन सोन में 380 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

    March 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    जंग के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से की बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और मिडिल ईस्ट के हालात पर हुई चर्चा

    March 24, 2026

    शिवहर डीडीसी के चार ठिकानों पर एसवीयू की रेड, पत्नी के नाम पटना में 2.26 करोड़ की संपत्ति

    March 24, 2026

    कैमूर के अधौरा पहाड़ पर बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, आतंकी और दुर्दांत अपराधी कैद होंगे, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

    March 24, 2026

    मुख्यमंत्री नीतीश ने रोहतास के डेहरी आन सोन में 380 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

    March 24, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.