लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में महिला से रेप की कोशिश और हत्या करने वाले आरोपी अजय द्विवेदी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी के भाई दिनेश की गिरफ्तार के बाद अजय पर एक लाख का इनाम लखनऊ पुलिस ने घोषित किया था। आरोपी अजय द्विवेदी पर करीब 23 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। देर रात लखनऊ पुलिस के साथ अजय की मुठभेड़ हुई। घेरे जाने पर उसने पुलिस पर फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की गोली से अजय घायल हो गया और अस्पताल ले जाने के दौरान मौत उसकी मौत हो गई।

आरोपी दिनेश और अजय पर महिला की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। महिला वाराणसी में इंटरव्यू देकर अपने भाई के घर लखनऊ आ रही थी, लेकिन वो घर नहीं पहुंची। ऑटो चालक ने बस स्टेशन से उसे दूसरे रास्ते ले जाकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने उसका विरोध किया तो मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना से लखनऊ समेत पूरे प्रदेश हड़कंप मच गया था। पुलिस ने आरोपी अजय को मलिहाबाद के देवा रेटोरेंट के पास घेरकर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन क्रॉस फायरिंग के दौरान वो मारा गया।

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी की पहचान दुबग्गा के हिस्ट्रीशीटर अजय कुमार द्विवेदी के तौर पर हुई। अजय और दिनेश दोनों भाई है। दोनों का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड है। अजय पर 23 और दिनेश पर 9 मुकदमे दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक अजय द्विवेदी पहले भी बलात्कार के आरोप में जेल जा चुका था। वहीं पुलिस ने इसके भाई दिनेश को मलिहाबाद कस्बे के संन्यासी बाग से आज ही गिरफ्तार किया था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version