
रांची: केंद्रीय मंत्री और झारखंड के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान विजय संकल्प सभा में शामिल होने के लिए रविवार को यहां पहुंचे।
हाल में हुए लोकसभा चुनाव में मिली जीत का जश्न मनाने के लिए भाजपा की प्रदेश ईकाई छह जुलाई से विधानसभावार कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह और विजय संकल्प सभा का आयोजित कर रही है। यह कार्यक्रम 15 जुलाई तक चलेगा।
