मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी महाराष्ट्र में सत्ता में आती है तो उद्योगपति गौतम अदाणी की कंपनी को दी गई धारावी झुग्गी पुनर्विकास परियोजना की निविदा रद्द कर दी जाएगी।

उद्धव ठाकरे धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए दी जा रही रियायतों का विरोध कर रहे है। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘हम ऐसा नहीं होने देंगे।’ 

उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘क्या यह धारावी पुनर्विकास है या ‘लड़का मित्र योजना’ है?’ उन्होंने कहा कि हम अतिरिक्त रियायतें नहीं देंगे और यदि आवश्यक हुआ तो सत्ता में आने के बाद नए सिरे से टेंडर आमंत्रित करेंगे।’

क्या है यह परियोजना?

समाचार एजेंसी पीटीआई ने पहले बताया था कि बहु-करोड़ रुपये की धारावी झुग्गी पुनर्विकास परियोजना में अडानी समूह को कोई भूमि हस्तांतरण नहीं किया जाएगा, बल्कि महाराष्ट्र सरकार के विभागों को भूमि हस्तांतरित की जाएगी।

अहमदाबाद स्थित यह समूह, एक परियोजना डेवलपर के रूप में, मकानों का निर्माण करेगा, जिन्हें एशिया की सबसे बड़ी झुग्गियों के निवासियों को आवंटन के लिए उन्हीं विभागों को सौंप दिया जाएगा। 

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version