
नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर ज़िले में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो जवान घायल हो गए हैं पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी



पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुतुल गांव के करीब बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से भारत तिब्बत सीमा पुलिस के दो जवान घायल हो गए हैं।

