
सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को नक्सलियों ने एक ट्रक को ‘परिष्कृत विस्फोटक यंत्र’ (आईईडी) से उड़ा दिया, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की विशेष इकाई ‘कोबरा’ के दो जवान शहीद हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।



पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट राज्य की राजधानी रायपुर से 400 किलोमीटर दूर सुरक्षा बलों के सिलगेर और टेकलगुडेम शिविरों के बीच टिम्मापुरम गांव के पास अपराह्न करीब तीन बजे किया गया।

