Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद

    April 5, 2026

    एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर

    April 5, 2026

    मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार

    April 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद
    • एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर
    • मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
    • कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू
    • रांची में भाजपा का मिलन समारोह, सैकड़ों युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता
    • भाजपा कल मनाएगी 47वां स्थापना दिवस,कार्यकर्ता लगाएंगे घरों पर पार्टी का झंडा
    • रामगढ़ में राहुल दुबे गैंग के सात अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, एमजीसीपीएल पर रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने चलाई थी गोली
    • रांची की 3.89 लाख महिलाओं के खातों में 97.32 करोड़ रुपये ट्रांसफर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » रूस-यूक्रेन संघर्ष पर ट्रंप ने बदले सुर, कीव से जुड़ा कर दिया चौंकाने वाला दावा
    Blog

    रूस-यूक्रेन संघर्ष पर ट्रंप ने बदले सुर, कीव से जुड़ा कर दिया चौंकाने वाला दावा

    News MaatiBy News MaatiSeptember 24, 2025No Comments37 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन । रूस-यूक्रेन संघर्ष पर अपने रुख में बड़ा बदलाव करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया दावा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन ‘लड़ने और जीतने’ की स्थिति में है और अपने देश को मूल स्वरूप में वापस ला सकता है।

    मंगलवार को ट्रुथ सोशल पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कीव यूरोपीय संघ के समर्थन से अपना खोया हुआ क्षेत्र वापस ले सकता है।

    ट्रंप ने दावा करते हुए लिखा, “यूक्रेन-रूस की सैन्य और आर्थिक स्थिति को पूरी तरह से जानने और समझने के बाद और रूस को हो रही आर्थिक परेशानी को देखने के बाद, मुझे लगता है कि यूक्रेन, यूरोपीय संघ के समर्थन से लड़ने और पूरे यूक्रेन को उसके मूल स्वरूप में वापस लाने की स्थिति में है। समय, धैर्य, यूरोप और विशेष रूप से नाटो के वित्तीय समर्थन के साथ, जहां से यह युद्ध शुरू हुआ था, मूल सीमाएं एक बहुत अच्छा विकल्प हैं। क्यों नहीं?”
    उन्होंने तर्क दिया कि रूस ‘लक्ष्यहीन’ लड़ाई लड़ रहा है और यह संघर्ष उन्हें ‘कागजी शेर’ जैसा बना देता है।
    ट्रंप ने कहा, “रूस साढ़े तीन साल से बिना किसी उद्देश्य के एक ऐसा युद्ध लड़ रहा है, जिसे जीतने में एक वास्तविक सैन्य शक्ति को एक हफ्ते से भी कम समय लगना चाहिए था। यह रूस को अलग नहीं कर रहा है। वास्तव में, यह उन्हें ‘कागजी शेर’ जैसा बना रहा है।”
    उन्होंने रूस के साथ संघर्ष में यूक्रेन के ‘महान साहस’ की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “यूक्रेन अपने देश को उसके मूल स्वरूप में वापस ले पाएगा और कौन जाने, शायद उससे भी आगे चला जाए।”
    हालांकि, ट्रंप ने ‘सभी को शुभकामनाएं’ देकर संयुक्त राज्य अमेरिका को इस संघर्ष से दूर कर दिया।
    ट्रंप के मुताबिक, “पुतिन और रूस बड़ी आर्थिक मुश्किल में हैं और यह यूक्रेन के लिए कार्रवाई करने का समय है। बहरहाल, मैं दोनों देशों के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हम नाटो को हथियार देना जारी रखेंगे ताकि नाटो उनके साथ जो चाहे कर सके। सभी को शुभकामनाएं।”
    इससे पहले न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान, ट्रंप ने नाटो के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने पर रूसी विमानों को मार गिराने का समर्थन किया और इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, “हां, मैं ऐसा करता हूं।”
    उन्होंने संघर्ष में यूक्रेनी प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि अमेरिका यूक्रेन का बहुत सम्मान करता है, वास्तव में यह अद्भुत है।
    वहीं, मंगलवार सुबह संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में ट्रंप ने यूरोपीय और नाटो देशों पर रूसी ऊर्जा खरीद जारी रखकर अपने ही खिलाफ युद्ध को वित्त पोषित करने का आरोप लगाया।
    उन्होंने दोहराया कि अमेरिका रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध तभी लगाने को तैयार है, जब यूरोप भी इसमें शामिल हो। ट्रंप ने कहा, “अगर रूस युद्ध समाप्त करने के लिए कोई समझौता करने को तैयार नहीं होता है, तो अमेरिका उस पर कड़े टैरिफ लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिससे संघर्ष रुक जाएगा। इन टैरिफ के प्रभावी होने के लिए, यूरोपीय देशों, आप सभी जो अभी यहां एकत्र हैं, को भी हमारे साथ मिलकर यही उपाय अपनाने होंगे।”

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद

    April 5, 2026

    एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर

    April 5, 2026

    मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार

    April 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,360

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,031

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद

    By News MaatiApril 5, 20269

    रांची । झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी क्षेत्र में अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग और…

    एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर

    April 5, 2026

    मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार

    April 5, 2026

    कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू

    April 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद

    April 5, 2026

    एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर

    April 5, 2026

    मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार

    April 5, 2026

    कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू

    April 5, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.