Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो ईरान को वापस पाषाण युग में भेज देंगे, ट्रंप की खुली चेतावनी

    April 2, 2026

    हजारीबाग में बच्ची की हत्या में सनसनीखेज खुलासा, बेटे की अच्छी सेहत के लिए तांत्रिक के साथ मिल मां ने चढ़ाई थी नरबलि, तीन गिरफ्तार

    April 2, 2026

    केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी पूरी तरह माफ

    April 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो ईरान को वापस पाषाण युग में भेज देंगे, ट्रंप की खुली चेतावनी
    • हजारीबाग में बच्ची की हत्या में सनसनीखेज खुलासा, बेटे की अच्छी सेहत के लिए तांत्रिक के साथ मिल मां ने चढ़ाई थी नरबलि, तीन गिरफ्तार
    • केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी पूरी तरह माफ
    • नासा ने ऐतिहासिक आर्टेमिस-II मानवयुक्त चंद्र मिशन का किया प्रक्षेपण
    • नीतीश कुमार को मिलेगी Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा, बिहार सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
    • दो से तीन सप्ताह में निर्णायक प्रहार के साथ खत्म होगा संघर्ष, ईरान युद्ध पर ट्रंप का राष्ट्र के नाम संबोधन
    • नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा के सदस्य की शपथ, खरमास बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
    • झारखंड में वीआईपी सुरक्षा पर सख्ती, पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी से 24 घंटे में मांगी अंगरक्षकों की रिपोर्ट, जानें वजह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » बिहार में 8 आईएएस का ट्रांसफर,जानें केके पाठक कहां गए
    Bihar

    बिहार में 8 आईएएस का ट्रांसफर,जानें केके पाठक कहां गए

    News MaatiBy News MaatiJune 13, 2024Updated:June 13, 2024No Comments35 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    पटना। लोकसभा चुनाव होते ही बिहार में तबादलों का सिलसिला शुरू हो गया हैं। सरकार ने गुरुवार को केके पाठक समेत 8 आईएएस अफसर का ट्रांसफर कर दिया। केके पाठक को शिक्षा विभाग से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भेज दिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ को मंत्रिमंडल समन्वय विभाग के साथ शिक्षा विभाग के एसीएस अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बता दें कि केके पाठक अभी लंबी छुट्टी पर गए हैं, उनकी अनुपस्थिति में एस सिद्धार्थ ही शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का प्रभार संभाल रहे हैं।

    सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को आठ आईएएस अधिकारियों का तबादला और दो आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने की अधिसूचना जारी की। इसमें केके पाठक और एस सिद्धार्थ समेत अन्य अधिकारियों का नाम है। राजकुमार को फिर से भोजपुर और आशुतोष कुमार वर्मा को पुन: नवादा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। लोकसभा चुनाव में निर्वाचन विभाग ने इन दोनों डीएम को हटा दिया था। इसके बाद महेंद्र कुमार को भोजपुर और प्रशांत कुमार को नवादा का डीएम बनाया गया था। चुनाव होने के बाद सरकार ने फिर से दोनों भोजपुर और नवादा के डीएम बदले हैं।

    आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट में सबसे चर्चित नाम केके पाठक का है। उन्हें पिछले साल महागठबंधन सरकार के दौरान शिक्षा विभाग का एसीएस नियुक्त किया गया था। शिक्षा विभाग में आते ही पाठक ने कई तरह के बदलाव किए, जिससे शिक्षक और अभिभावकों ने विरोध भी जताया। छुट्टियों से लेकर अनुपस्थिति तक, उनके कई फैसलों पर विवाद हुए। शिक्षक संघ से लेकर राजनेताओं तक ने उनका विरोध किया। हालांकि, फिर भी पाठक अपने फैसलों पर अड़िग रहे।

    पिछले महीने भीषण गर्मी के बावजूद स्कूलों का समय नहीं बदलने को लेकर केके पाठक की खूब आलोचना हुई। इस दौरान राजभवन और विश्वविद्यालयों से उनका टकराव भी चर्चा का विषय बना रहा। लोकसभा चुनाव का मतदान होते ही केके पाठक एक महीने की लंबी छुट्टी पर चले गए। इसके बाद एस सिद्धार्थ को उनकी अनुपस्थिति में शिक्षा विभाग के एसीएस की जिम्मेदारी दी गई।

    एस सिद्धार्थ ने पदभार संभालते ही केके पाठक के फैसलों को पलटना शुरू कर दिया। सबसे पहले उन्होंने स्कूलों का समय बदला और जरूरत पड़ने पर गर्मी की छुट्टी भी कर दी। साथ ही स्कूल में लगातार अनुपस्थित रहने वाले बच्चों का नाम न काटने का निर्देश भी जारी किया। ऐसे में पहले से आसार जताए जा रहे थे कि केके पाठक के छुट्टी से लौटने पर उन्हें शिक्षा विभाग की जगह किसी अन्य जगह पर नियुक्ति दे दी जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    नीतीश कुमार को मिलेगी Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा, बिहार सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

    April 2, 2026

    नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा के सदस्य की शपथ, खरमास बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

    April 2, 2026

    मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

    March 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,358

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,029

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो ईरान को वापस पाषाण युग में भेज देंगे, ट्रंप की खुली चेतावनी

    By News MaatiApril 2, 20268

    वॉशिंगटन । ईरान के खिलाफ युद्ध के उद्देश्यों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुरू…

    हजारीबाग में बच्ची की हत्या में सनसनीखेज खुलासा, बेटे की अच्छी सेहत के लिए तांत्रिक के साथ मिल मां ने चढ़ाई थी नरबलि, तीन गिरफ्तार

    April 2, 2026

    केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी पूरी तरह माफ

    April 2, 2026

    नासा ने ऐतिहासिक आर्टेमिस-II मानवयुक्त चंद्र मिशन का किया प्रक्षेपण

    April 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो ईरान को वापस पाषाण युग में भेज देंगे, ट्रंप की खुली चेतावनी

    April 2, 2026

    हजारीबाग में बच्ची की हत्या में सनसनीखेज खुलासा, बेटे की अच्छी सेहत के लिए तांत्रिक के साथ मिल मां ने चढ़ाई थी नरबलि, तीन गिरफ्तार

    April 2, 2026

    केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी पूरी तरह माफ

    April 2, 2026

    नासा ने ऐतिहासिक आर्टेमिस-II मानवयुक्त चंद्र मिशन का किया प्रक्षेपण

    April 2, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.