Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद

    April 5, 2026

    एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर

    April 5, 2026

    मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार

    April 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद
    • एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर
    • मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
    • कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू
    • रांची में भाजपा का मिलन समारोह, सैकड़ों युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता
    • भाजपा कल मनाएगी 47वां स्थापना दिवस,कार्यकर्ता लगाएंगे घरों पर पार्टी का झंडा
    • रामगढ़ में राहुल दुबे गैंग के सात अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, एमजीसीपीएल पर रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने चलाई थी गोली
    • रांची की 3.89 लाख महिलाओं के खातों में 97.32 करोड़ रुपये ट्रांसफर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » ट्रेड वॉर : चीन ने अमेरिका पर लगाया 34 प्रतिशत टैरिफ, अमेरिकी और भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार
    Blog

    ट्रेड वॉर : चीन ने अमेरिका पर लगाया 34 प्रतिशत टैरिफ, अमेरिकी और भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार

    News MaatiBy News MaatiApril 4, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन/नई दिल्ली/बीजिंग। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजा टैरिफ के जवाब में शुक्रवार को बीजिंग ने अपने टैरिफ की घोषणा की। चीन ने कहा कि वह 10 अप्रैल से अमेरिका से आयातित सभी वस्तुओं पर 34 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा। उधर, ट्रंप के 48 घंटे पहले लागू किए टैरिफ से अमेरिकी और भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। भारत में बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए।

    अमेरिकी मीडिया की खबरों के अनुसार टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 1,400.87 अंक (3.32 फीसद लुढ़ककर 40,824.45 पर बंद हुआ। टेक हैवी नैसडाक 903.44 अंक (5.13 फीसद) गिरकर 16,697.60 और एसएंडपी 500 इंडेक्स 232.04 अंक (4.09 प्रतिशथ) गिरकर 5,439.73 पर आ गया। यही नहीं, पिछले ट्रेडिंग सेशन में एप्पल के शेयर 9.5 प्रतिशत लुढ़क गए । इसकी वजह चीन से आयात पर कुल 54 प्रतिशत टैरिफ को बताया गया है। आशंका जताई गई है कि अमेरिका में एप्पल के आईफोन की कीमत में इजाफा हो सकता है। इसकी कीमत लगभग 1.97 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। इस टैरिफ ने ग्लोबल ट्रेड वॉर और आर्थिक मंदी की आशंका बढ़ा दी है।

    इस आशंका के बीच गुरुवार को एसएंडपी 500 इंडेक्स से निवेशकों की वेल्थ करीब 2.5 लाख करोड़ डॉलर घट गई। रिस्क वाले एसेट्स से पैसे निकालकर निवेशक सरकारी बॉन्ड में पैसा लगा रहे हैं। कुछ महीनों पहले ट्रंप प्रशासन की कारोबारी नीतियों की उम्मीद में शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर था, लेकिन अब तस्वीर उलट गई।

    आॅटो निर्माता स्टेलांटिस ने कहा कि वह अस्थायी रूप से अमेरिका में कर्मचारियों की छंटनी करेगा और कनाडा और मेक्सिको में अपने प्लांट्स को बंद करेगा। जनरल मोटर्स ने कहा कि वह अमेरिका में उत्पादन बढ़ाएगी। कैपिटल अल्फा के फाउंडर पार्टनर जेम्स लुसियर ने कहा उन्हें ऐसा लगता है कि टैरिफ की योजना सोच-समझकर नहीं बनाई गई। अमेरिका प्रमुख अर्थशास्त्रियों का कहना है कि टैरिफ से संयुक्त राज्य अमेरिका में मंदी का खतरा बढ़ गया है। एक औसत अमेरिकी परिवार का खर्च हजारों डॉलर तक बढ़ सकता है।

    उधर, भारतीय बाजार में आज भारी गिरावट दर्ज की गई। ट्रंप के नए टैरिफ प्रस्तावों और संभावित ट्रेड वॉर को लेकर चिंताओं के कारण बाजार टूट गया। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स गिरावट के साथ 76,160 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इंडेक्स 75,240.55 अंक तक फिसला। आखिर में सेंसेक्स 930.67 अंक (1.22 प्रतिशत) गिरकर 75,364.69 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी लाल निशान में खुला। कारोबार के दौरान यह 22,857.45 तक चला गया । अंत में 345.65 अंक (1.49 प्रतिशत) की बड़ी गिरावट के साथ 22,904.45 पर बंद हुआ। बाजार में गिरावट की वजह से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बाजार बंद होने के समय घटकर 4,03,83,671 करोड़ रुपये पर आ गया। यह गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद 414,16,218 करोड़ रुपये था। यानी निवेशकों की वेल्थ 10,32,547 करोड़ रुपये घट गई।

    सीएनएन न्यूज चैनल की खबर के अनुसार चीन ने शुक्रवार को कहा कि वह 10 अप्रैल से अमेरिका से आयातित सभी वस्तुओं पर 34 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा। चीन ने सीधे कहा कि ऐसा करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाध्य किया। इससे पहले बुधवार को ट्रंप ने अमेरिका में आयातित सभी चीनी वस्तुओं पर अतिरिक्त 34 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। चीन के स्टेट काउंसिल टैरिफ कमीशन ने अपने जवाबी टैरिफ की घोषणा करते हुए कहा, ”अमेरिका का यह व्यवहार अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियमों के अनुरूप नहीं है। यह चीन के वैध अधिकारों और हितों को गंभीर रूप से कमजोर करता है और यह एकतरफा धमकाने वाला व्यवहार है।” जनवरी में सत्ता में लौटने के बाद से ट्रंप ने पहले ही सभी चीनी आयातों पर 10 फीसद अतिरिक्त शुल्क की दो किश्तें लगाईं। व्हाइट हाउस ने कहा कि यह देश से अमेरिका में अवैध फेंटेनाइल के प्रवाह को रोकने के लिए आवश्यक था। इसका मतलब है कि अमेरिका में आने वाले चीनी सामान पर प्रभावी रूप से 54 प्रतिशत टैरिफ लगेगा।”

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद

    April 5, 2026

    एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर

    April 5, 2026

    मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार

    April 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,360

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,031

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद

    By News MaatiApril 5, 20269

    रांची । झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी क्षेत्र में अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग और…

    एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर

    April 5, 2026

    मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार

    April 5, 2026

    कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू

    April 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद

    April 5, 2026

    एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर

    April 5, 2026

    मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार

    April 5, 2026

    कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू

    April 5, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.