
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को टाइम मैगजीन की पहली परोपकार सूची में शामिल किया गया है। 2025 के सबसे प्रभावशाली परोपकारियों की इस लिस्ट में उन्हें उनके चैरिटेबल कामों के जरिये लाखों लोगों को सशक्त बनाने के लिए चुना गया है। 2024 में इस अरबपति दंपति ने 407 करोड़ (लगभग $48 मिलियन) का दान किया। इस वजह से वे भारत के सबसे बड़े दानदाताओं में से एक हैं। मैगजीन ने बताया कि अंबानी परिवार ने छात्रवृत्ति, स्कूल के बुनियादी ढांचे, करियर कौशल को मजबूत करने, ग्रामीण कृषि समुदायों की मदद, जल संरक्षण, चिकित्सा सहायता जैसे कई कामों के लिए फंड दिया है। उनके पास लगभग $110 अरब की संपत्ति है। नीता अंबानी मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम की मालकिन भी हैं। उन्हें खिलाड़ियों को विकसित करने में उनके योगदान के लिए भी पहचाना गया है।



टाइम मैगजीन ने पहली बार परोपकारी कार्यों को सम्मानित करने और पहचानने के लिए यह लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में विप्रो के पूर्व चेयरमैन अजीम प्रेमजी, एंटरप्रेन्योर निखिल कामथ और भारतीय मूल के अमेरिकी पत्रकार आनंद गिरिधरदास भी शामिल हैं। इस लिस्ट में डेविड बेकहम, ओपरा विन्फ्रे, डॉली पार्टन, जैक मा, प्रिंस विलियम जैसे दुनिया के 28 देशों के कई और लोग भी हैं।
मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को टाइम मैगजीन ने अपनी पहली परोपकार लिस्ट में जगह दी है। उन्हें यह सम्मान 2025 के सबसे प्रभावशाली दानवीरों में शामिल होने के लिए मिला है। उन्होंने अपने फाउंडेशन के जरिये लाखों लोगों की मदद की है। पिछले साल यानी 2024 में अंबानी दंपत्ति ने ?407 करोड़ (लगभग $48 मिलियन) दान किए थे। इस वजह से वे भारत के सबसे बड़े दानदाताओं में गिने जाते हैं।
मैगजीन ने बताया कि अंबानी परिवार ने कई तरह के कामों में पैसा लगाया है। उन्होंने छात्रों को छात्रवृत्ति दी, स्कूलों को बेहतर बनाया, लोगों को नौकरी के लिए तैयार किया, गांवों में किसानों की मदद की, पानी बचाने के तरीके बताए और मेडिकल सहायता भी दी। उनके पास लगभग $110 अरब की संपत्ति है, जिसका इस्तेमाल वे इन कामों में करते हैं।