Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नीतीश ने पटना की कई निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

    March 28, 2026

    उपराष्ट्रपति ने झारखंड में बिरसा मुंडा के गांव का दौरा किया, वंशजों से मुलाकात की

    March 28, 2026

    नीतीश कुमार 13 अप्रैल के बाद छोड़ सकते हैं मुख्यमंत्री की कुर्सी, 30 मार्च को देंगे MLC पद से इस्तीफा

    March 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नीतीश ने पटना की कई निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
    • उपराष्ट्रपति ने झारखंड में बिरसा मुंडा के गांव का दौरा किया, वंशजों से मुलाकात की
    • नीतीश कुमार 13 अप्रैल के बाद छोड़ सकते हैं मुख्यमंत्री की कुर्सी, 30 मार्च को देंगे MLC पद से इस्तीफा
    • ‘पश्चिम एशिया संकट का ‘टीम इंडिया’ बनकर करें मुकाबला’, पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में दिया मंत्र
    • ट्रंप का दावा- पूरी तरह तबाह हो गया है ईरान, चर्चा के लिए दरवाजे खुले
    • नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक अरेस्ट, बालेन शाह के PM बनने के 24 घंटे के अंदर ऐक्शन
    • रोहतास में इंद्रपुरी के 190 एकड़ क्षेत्र को विकसित करेगा DRDO, रक्षा अनुसंधान से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
    • रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें चलेंगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » युवाओं को खतरा! भारत में हर 5वां कैंसर का मरीज 40 से कम उम्र का
    National

    युवाओं को खतरा! भारत में हर 5वां कैंसर का मरीज 40 से कम उम्र का

    News MaatiBy News MaatiMay 27, 2024No Comments19 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) की ओर से संचालित हेल्पलाइन नंबर पर फोन कॉल करके दूसरी राय के तहत चिकित्सक से परामर्श लेने वाले कैंसर रोगियों में से 20 प्रतिशत की उम्र 40 वर्ष से कम थी जो इस बात का संकेत है कि युवाओं के कैंसर की चपेट में आने के मामले बढ़े हैं। संगठन से प्राप्त डेटा से तो यही पता चलता है।

    कैंसर रोग विशेषज्ञों की ओर से शुरू किये गये ह्यकैंसर मुक्त भारत फाउंडेशनह्ण के मुताबिक एक मार्च और 15 मई के बीच 1368 लोगों ने कॉल किया। अध्ययन से पता चला कि 40 वर्ष से कम उम्र के 60 प्रतिशत कैंसर रोगी पुरुष थे। यह भी पाया गया कि सबसे अधिक प्रचलित मामले सिर और गर्दन के कैंसर (26 प्रतिशत) के थे, इसके बाद ह्यगैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर (16 प्रतिशत), स्तन कैंसर (15 प्रतिशत) और रक्त कैंसर (नौ प्रतिशत) के मामले पाए गए।

    एनजीओ के एक बयान में कहा गया है कि सबसे ज्यादा फोन कॉल हैदराबाद से प्राप्त हुए इसके बाद मेरठ, मुंबई और नई दिल्ली का स्थान था। मरीजों के लिए दूसरे चिकित्सक की नि:शुल्क राय उपलब्ध कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर (93-555-20202) शुरू किया गया। यह सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चालू रहता है।

    कैंसर रोगी प्रमुख कैंसर रोग विशेषज्ञ (आॅन्कोलॉजिस्ट) से सीधे बात करने के लिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं या अपने कैंसर के इलाज पर चर्चा करने के लिए वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। कैंसर मुक्त भारत अभियान का नेतृत्व कर रहे प्रधान अन्वेषक और वरिष्ठ ह्यआॅन्कोलॉजिस्टह्ण डॉ. आशीष गुप्ता ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर की शुरूआत के बाद से यह पूरे भारत के कैंसर रोगियों के लिए एक सहायता प्रणाली साबित हुई है और हर दिन लगभग सैकड़ों फोन कॉल प्राप्त होते हैं।

    उन्होंने कहा कि यह अध्ययन हमें उपचार के प्रति अधिक लक्षित कैंसर दृष्टिकोण बनाने और भारत को कैंसर मुक्त बनाने में मदद करता है। हमने पाया कि सिर और गर्दन के कैंसर के मामले सबसे अधिक हैं, जिसे जीवनशैली में सुधार, टीकाकरण और जांच से लगभग पूरी तरह से रोका जा सकता है। स्तन और मलाशय के कैंसर का प्रारंभिक चरण में पता लगाने के लिए प्रभावी जांच विधि मौजूद है। दुर्भाग्य से समुचित जांच को कम अपनाने के कारण लगभग दो तिहाई कैंसर का देर से पता चलता है।

    अध्ययन में यह भी पाया गया कि भारत में पता लगाए गए कैंसर के मामलों में से 27 प्रतिशत मामले चरण एक और दो के होते हैं, जबकि 63 प्रतिशत कैंसर के मामले तीसरे या चौथे चरण के होते हैं। दूसरी राय के तहत परामर्श लेने वाले कैंसर रोगियों का सबसे आम सवाल यह था कि उनके कैंसर का इलाज सही और अद्यतन है या नहीं।

    उन्होंने कहा कि कुछ मरीजों ने अपने कैंसर से संबंधित इलाज के लिए नवीनतम उपचार या दवा की उपलब्धता के बारे मे भी जानना चाहा क्योंकि कैंसर के इलाज में लगभग हर हफ्ते नई दवाओं को मंजूरी दी जाती है। उन्होंने कहा कि दूसरा सबसे आम सवाल यह था कि मरीज यह पूछ रहे थे कि उनका कैंसर किस चरण में है।

    डॉ. गुप्ता ने कहा कि कैंसर मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य शिक्षा और शीघ्र पता लगाने के माध्यम से व्यक्तियों और समुदायों में कैंसर होने के मामलों और मरीजों पर इसके असर को कम करना है। अध्ययन से पता चला कि संगठन तक पहुंचने वाले 67 प्रतिशत कैंसर रोगी ऐसे थे जो निजी अस्पतालों से कैंसर का इलाज करा रहे थे, जबकि 33 प्रतिशत लोग ऐसे थे जो सरकारी अस्पतालों से इलाज करा रहे थे।

    डॉ. आशीष गुप्ता ने कहा कि भारत में मोटापे की बढ़ती दर, आहार संबंधी आदतों में बदलाव खासकर अधिक प्रसंस्कृत भोजन की खपत में वृद्धि और गतिहीन जीवन शैली का भी उच्च कैंसर दर से संबंध है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में कैंसर के खतरे को रोकने के लिए तंबाकू और शराब के सेवन से बचना चाहिए और एक स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    यूपीएससी : टॉप-20 में एक चौथाई सीट पर बिहार का कब्जा, मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला बनें राज्य टॉपर

    March 7, 2026

    बिहार में हो सकता है बड़ा उलटफेर, नीतीश कुमार जायेंगे राज्सभा

    March 4, 2026

     परीक्षा से पहले मोदी की पाठशाला, ‘परीक्षा पे चर्चा’ में मिलेगा तनाव से मुक्ति का मंत्र; आज इस समय होगा शुरू  

    February 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss
    Blog

    नीतीश ने पटना की कई निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

    By News MaatiMarch 28, 20265

    पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को राजधानी पटना के कई निर्माणाधीन योजनाओं…

    उपराष्ट्रपति ने झारखंड में बिरसा मुंडा के गांव का दौरा किया, वंशजों से मुलाकात की

    March 28, 2026

    नीतीश कुमार 13 अप्रैल के बाद छोड़ सकते हैं मुख्यमंत्री की कुर्सी, 30 मार्च को देंगे MLC पद से इस्तीफा

    March 28, 2026

    ‘पश्चिम एशिया संकट का ‘टीम इंडिया’ बनकर करें मुकाबला’, पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में दिया मंत्र

    March 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    नीतीश ने पटना की कई निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

    March 28, 2026

    उपराष्ट्रपति ने झारखंड में बिरसा मुंडा के गांव का दौरा किया, वंशजों से मुलाकात की

    March 28, 2026

    नीतीश कुमार 13 अप्रैल के बाद छोड़ सकते हैं मुख्यमंत्री की कुर्सी, 30 मार्च को देंगे MLC पद से इस्तीफा

    March 28, 2026

    ‘पश्चिम एशिया संकट का ‘टीम इंडिया’ बनकर करें मुकाबला’, पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में दिया मंत्र

    March 28, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.