
रांची।अवैध शराब के काले कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए रांची एक्साइज विभाग की टीम ने अवैध शराब फैक्ट्री का संचालन कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही छापेमारी टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त किया है। एक्साइज की टीम ने ओरमांझी सीईओ ऑफिस के पीछे रेनबो 7 कॉलोनी डरदाग स्थित एक फ्लैट में छापेमारी की। जहां अवैध और नकली शराब की फैक्ट्री का संचालित की जा रही थी। एक्साइज विभाग को गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब जब्त किया गया।



जानकारी के अनुसार बोकारो से नकली विदेशी शराब मंगाई जाती थी। उसके बाद उसे बोतलों में रिफिलिंग कर और सील कर बिहार के विभिन्न जिलों में सप्लाई किया जाता था। इसके लिए कोरियर सर्विस के नाम का इस्तेमाल किया जाता था। उसके ही बैग का इस्तेमाल किया जाता था। मास्टरमाइंड पंकज के साथ उसके 3 अन्य सहयोगियों अभिषेक कुमार, अभिषेक कुमार 2 और आकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी ने बताया कि शराब को बिहार भेजा जाता था। कार और पिकअप वैन में इन अवैध शराब को शराब माफिया ले जाते थे। मौके से अब तक नकली शराब की 300 पेटियां मिली है। जबकि पैनिक 20 लीटर जार में हजारों लीटर शराब भी बरामद की गई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर अन्य जानकारियां भी ली जा रही है। ताकि इस पूरे नेक्सस का खुलासा किया जा सके। आधिकारिक तौर पर माने तो इस शराब की कीमत लाखों में हो सकती है। इस शराब को बिहार के विभिन्न जिलों में डिमांड के हिसाब से सप्लाई की जाती थी।

