
हाजीपुर । बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद सरकार गठन के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन में नजर आ रहे हैं। सोमवार की सुबह उन्होंने वैशाली जिले के हाजीपुर इंडस्ट्रियल क्षेत्र पहुंचकर कई कारखानों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह हाजीपुर पहुंचकर बिस्कुट फैक्ट्री, शूज फैक्ट्री और चीटर (जैकेट) फैक्ट्री का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने मजदूरों, तकनीशियनों और प्रबंधन से विस्तार से बातचीत की। बता दें कि इस शूज फैक्ट्री से निर्मित जूते रूसी सैनिकों के लिए निर्यात किए जाते हैं। इसकी जानकारी भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उपलब्ध कराई गई। बिहार में उद्योग-विकास का बिगुल फूंक दिया। हाजीपुर के औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों का उनका निरीक्षण इसी नई औद्योगिक मुहिम का ऐलान माना जा रहा है



बिस्कुट फैक्ट्री में काम करने वाले स्थानीय कामगारों से भी मुख्यमंत्री ने बात की और उनकी समस्याओं को भी जाना। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी भी मौजूद रहे।दरअसल, इस चुनाव में बिहार में रोजगार, पलायन और उद्योग बड़ा मुद्दा बना रहा। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर एनडीए सरकार को घेरती रही। एनडीए सरकार ने इन पांच सालों में एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया है। चुनाव से पहले वादा किया गया है कि उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा, नई कंपनियों को आकर्षित किया जाएगा और पलायन की त्रासदी को खत्म किया जाएगा।

