Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद

    March 29, 2026

    रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद

    March 29, 2026

    बच्ची के साथ दरिंदगी के खिलाफ भाजपा ने किया कल हजारीबाग बंद का आह्वान

    March 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
    • रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
    • बच्ची के साथ दरिंदगी के खिलाफ भाजपा ने किया कल हजारीबाग बंद का आह्वान
    • हजारीबाग रामनवमी जुलूस में चार की मौत और साढ़े तीन सौ जख्मी
    • रांची के लॉर्ड्स आॅफ ड्रिंक्स बार में पुलिस की छापेमारी, मचा हड़कंप
    • ट्रक ने दो भाइयों को रौंदा, रांची के अनगड़ा में भीषण सड़क हादसा
    • अमेरिकी जासूसी विमान तबाह, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर ईरान का बड़ा हमला
    • बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, दो छात्राएं बनीं स्टेट टॉपर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » बिहार में हर 200 किलोमीटर पर होगा एक एयरपोर्ट, पटना में बन रहे नए टर्मिनल का नीतीश ने लिया जायजा
    Bihar

    बिहार में हर 200 किलोमीटर पर होगा एक एयरपोर्ट, पटना में बन रहे नए टर्मिनल का नीतीश ने लिया जायजा

    News MaatiBy News MaatiSeptember 4, 2024Updated:September 5, 2024No Comments15 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माणाधीन टर्मिनल का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने हवाई अड्डे के विस्तार की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के समीक्षा कक्ष में विस्तार कार्य को लेकर एक बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री को एयरपोर्ट के विस्तार के मास्टर प्लान की जानकारी दी गई। AAI के चेयरमैन सुरेश कुमार ने प्रेजेंटेशन के जरिए विस्तार के बारे में बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि 1400 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बन रहे एयरपोर्ट डेवलपमेंट परियोजना का निर्माण कार्य अगले पांच माह के अंदर पूरा करने का लक्ष्य है।

    पटना एयरपोर्ट बिल्कुल न्यू लुक में दिखेगा
    वर्तमान हवाई अड्डे में अभी 5 जहाज पार्क हो सकते हैं। विस्तार के बाद 11 जहाज पार्क हो सकेंगे। अभी हवाई अड्डे की क्षमता 30 लाख यात्री प्रतिवर्ष है। विस्तार के बाद यह क्षमता बढ़कर लगभग 1 करोड़ यात्री प्रतिवर्ष हो जाएगी। यात्रियों के आगमन और प्रस्थान के लिए एरो ब्रिज भी बनाए जा रहे हैं। पटना एयरपोर्ट टर्मिनल का विकास देश के अन्य आधुनिक एयरपोर्ट की तरह हो रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा, ‘पटना एयरपोर्ट पर और बेहतर सुविधाओं के लिए विस्तारीकरण के तहत जो भी जरुरी कार्य हैं वो किए जा रहे हैं। पटना एयरपोर्ट पर हवाई जहाजों के सुचारु आवागमन को लेकर विस्तारीकरण कार्य जल्द पूरा करें। राज्य सरकार से जो भी मदद की जरूरत होगी उसे पूरा किया जाएगा।’

    मुख्यमंत्री ने हवाई अड्डा परिसर से पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने हवाई अड्डे से कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया ताकि लोग कम से कम समय में एयरपोर्ट पहुंच सकें। नीतीश कुमार ने कहा कि परियोजना के अन्तर्गत बन रहे टर्मिनल बिल्डिंग, मल्टीलेवल पार्किंग और पहुंच पथ आदि सभी हिस्सों का कार्य उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

    नीतीश कुमार ने कहा कि हवाई अड्डे पर आवागमन के दृष्टिकोण से पटेल चौक से हवाई अड्डे चौक के पथ की चौड़ीकरण और अंडरपास के साथ पटेल चौक से इको पार्क तक नाले को पक्का कर फोरलेन रोड के निर्माण की योजनाओं पर शीघ्र काम करें। हवाई अड्डे को पटना मेट्रो परियोजना से भी जोड़े जाने की योजना बनाकर कार्रवाई करें।

    दुनिया से बिहार का कनेक्शन पुख्ता हो
    मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहटा हवाई अड्डे के रनवे के विस्तार हेतु भू-अर्जन कार्य को तेजी से पूर्ण करने का हमने निर्देश दिया है ताकि इसे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जा सके। राज्य सरकार का यह प्रयास है कि राज्य के किसी भी हिस्से से अधिकतम 200 किलोमीटर के अन्दर हवाई अड्डे की व्यवस्था हो जाए ताकि आम जन को सहूलियत हो सके और राज्य के किसानों के साथ उद्यमियों का उत्पाद देश के अन्य हिस्सों और विदेशों में सुगमतापूर्वक पहुंच सके।

    बिहार राज्य के सभी क्षेत्रों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए वर्तमान में तीनों हवाई अड्डों पटना, गया, दरभंगा का क्षमता विस्तार किया जा रहा है। इसके साथ ही राज्य में नए हवाई अड्डे, पूर्णिया, रक्सौल, राजगीर और भागलपुर में भी शुरू करने की योजना है।

    पूर्णिया एयरपोर्ट के लेकर भी हुई चर्चा
    पूर्णिया हवाई अड्डे को शुरू करने के लिए राज्य सरकार ने 52 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर लिया है। 15 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना बाकी है। AAI से अनुरोध किया गया है कि इस जमीन को कब्जे में लेकर शीघ्र ही आवश्यक संरचना निर्माण कर पूर्णिया हवाई अड्डे को चालू कराया जाए। राज्य सरकार ने इसमें हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया है।

    AAI से यह भी अनुरोध किया गया है कि राजगीर ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा चिन्हित स्थल का फिजीबिलिटी अध्ययन कराया जाए। रक्सौल के हवाई पट्टी के विस्तार के लिए अतिरिक्त जमीन की मांग की गई है, जिसके लिए जिलाधिकारी के स्तर से काम किया जा रहा है। साथ ही नए हवाई अड्डे के निर्माण के लिए आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, वित्त विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप आर. पुदकल कट्टी, बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के विशेष सचिव निलेश रामचन्द्र देवरे, जिलाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, AAI के चेयरमैन सुरेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    नीतीश के बेटे निशांत आज जदयू में होंगे शामिल, डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा

    March 8, 2026

    नीतीश कुमार चले दिल्ली, बीजेपी को राजतिलक, सीएम की रेस में तीन दिग्गज

    March 5, 2026

    जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना

    February 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद

    By News MaatiMarch 29, 20269

    खूंटी। जिले के मुरहू में रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव और उसके दूसरे दिन शनिवार…

    रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद

    March 29, 2026

    बच्ची के साथ दरिंदगी के खिलाफ भाजपा ने किया कल हजारीबाग बंद का आह्वान

    March 29, 2026

    हजारीबाग रामनवमी जुलूस में चार की मौत और साढ़े तीन सौ जख्मी

    March 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद

    March 29, 2026

    रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद

    March 29, 2026

    बच्ची के साथ दरिंदगी के खिलाफ भाजपा ने किया कल हजारीबाग बंद का आह्वान

    March 29, 2026

    हजारीबाग रामनवमी जुलूस में चार की मौत और साढ़े तीन सौ जख्मी

    March 29, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.