Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

    March 26, 2026

    आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस और लॉरी की टक्कर के बाद 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    March 26, 2026

    ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज
    • आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस और लॉरी की टक्कर के बाद 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत
    • ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति
    • रामनवमी पर जमशेदपुर में होंगे 1900 पुलिसकर्मी तैनात
    • झारखंड में बिजली हुई महंगी, 50 से 60 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि
    • महादेव सट्टा एप के संचालक सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ रुपये की संपत्ति ईडी ने की कुर्क
    • सर्वदलीय बैठक : पश्चिम एशिया संकट पर सरकार ने विपक्ष से साझा की पूरी जानकारी
    • रामनवमी पर रांची में निकलेगी भव्य शोभायात्रा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » दुनिया में भारी उथल पुथल की आशंका; बहुत जरूरी है देश की कमान मजबूत हाथों में हो: जयशंकर
    Lead News

    दुनिया में भारी उथल पुथल की आशंका; बहुत जरूरी है देश की कमान मजबूत हाथों में हो: जयशंकर

    News MaatiBy News MaatiMay 11, 2024No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आगाह किया है कि संघर्षों, सत्ता केंद्रों में बदलाव और तेज होती प्रतिस्पर्धा के कारण इस दशक में दुनिया में ‘बहुत अधिक उथल-पुथल’ होगी और ऐसे में बहुत जरूरी है कि देश की कमान मजबूत और परिपक्व हाथों में हो।

    जयशंकर ने बृहस्पतिवार शाम को ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए विशेष साक्षात्कार में 2020 के दशक के अंत तक एक ऐसी दुनिया की तस्वीर चित्रित की जो हमारे आज के संसार से बिल्कुल अलग होगी। वैश्विक शक्ति संतुलन के इस आकलन में उन्होंने कूटनीति और राजनीति में अपने लगभग 50 वर्ष के अनुभव के आधार पर कुछ चिंतित करने वाले तथ्य पेश किए।

    चीन और अमेरिका में भारत के राजदूत रह चुके जयशंकर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2019 में राजनीति में लेकर आए थे।

    जयशंकर ने कहा, ‘‘कई सारे संघर्ष, तनाव, विभाजन! इन सभी पहलुओं के साथ जो मैं आपके सामने रख रहा हूं,… मैं वास्तव में, इस दशक की शेष अवधि में बहुत अधिक उथल-पुथल वाले अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य की तस्वीर पेश कर रहा हूं।’’

    विदेश मंत्री ने इस ‘उथल-पुथल’ की भविष्यवाणी के लिए विशेष रूप से अमेरिका के घटते दबदबे, यूक्रेन में युद्ध, गाजा में संघर्ष, लाल सागर में हमले, दक्षिण चीन सागर में तनाव, विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में आतंकवाद की चुनौती और नई प्रौद्योगिकियों के आविर्भाव को जिम्मेदार ठहराया।

    उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि आज ये सभी घटनाक्रम मिलकर एक जबदरस्त उथल-पुथल की तस्वीर प्रस्तुत करते हैं और इन सबसे ऊपर प्रतिस्पर्धा भी तेज हो रही है।’’

    इस संदर्भ में विदेश मंत्री ने कहा,‘‘ ऐसे में यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि लोकसभा चुनाव में मतदाता विवेकपूर्ण तरीके से चुनाव करें ताकि भारत में एक मजबूत, स्थिर और परिपक्व नेतृत्व कायम रहे।’’

    राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को बनाए रखने की पैरवी करते हुए उन्होंने कहा,‘‘ मेरे हिसाब से, आज के हालात में भारतीय मतदाताओं को जो सबसे बड़ा चुनाव करना है- वह ये है कि आप भारत सरकार की कमान सौंपने के लिए किस पर भरोसा करेंगे?’’

    अपने राजनयिक अनुभव से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और मोदी सरकार की साख बढ़ाने के लिए देश में लोकप्रिय जयशंकर ने संकेत दिया कि दुनिया में यह उथल-पुथल पहले से ही शुरू हो चुकी है।

    उन्होंने कहा, ‘‘आज यूक्रेन में युद्ध हो रहा है, गाजा में संघर्ष के हालात हैं, लाल सागर और अरब सागर में हमले हो रहे हैं, दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में तनाव की स्थिति है, विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में आतंकवाद है, हमारे सामने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के साथ समस्या है, लेकिन अन्य देशों के भी चीन के साथ अपने अलग मुद्दे हैं।’’

    उन्होंने कहा कि इन सबके साथ अमेरिका का दबदबा भी कम हो रहा है।

    जयशंकर ने कहा, ‘‘अमेरिका आज भी दुनिया की प्रमुख महाशक्ति है। लेकिन कई कारणों से, आप कह सकते हैं कि अमेरिका और पायदान पर उसके बाद खड़ी महाशक्तियां पहले की तुलना में उसके काफी करीब पहुंच गई हैं। दुनिया को लेकर अमेरिका के रवैये में भी बदलाव आया है।’’

    विदेश मंत्री ने यह भी तर्क दिया कि अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के विकास क्रम में पिछले 25 वर्षों में वैश्वीकरण के परिणामस्वरूप एक भौगोलिक क्षेत्र में विनिर्माण और प्रौद्योगिकी केंद्रित हो गई है जबकि कई देशों की क्षमताएं कमजोर पड़ गई हैं।

    उन्होंने कहा कि इन दोनों पर ही प्रतिक्रिया सामने आ रही है और दुनियाभर के देशों ने विनिर्माण के और अधिक केंद्रों तथा अधिक आपूर्ति शृंखलाएं निर्मित करने पर ध्यान देना शुरू कर दिया है।

    जयशंकर ने कहा, ‘‘इसका एक पहलू वास्तव में वैश्विक अर्थव्यवस्था में विविधता लाने वाला है, जबकि दूसरा है कि कई अर्थव्यवस्थाओं में अर्थव्यवस्था के खोखले होने के कारण आज अपनी नौकरियों को बचाने की इच्छा है। मैं कहूंगा कि वे वैश्वीकरण के इस तरह के एक बहुत ही त्रुटिपूर्ण मॉडल के सामाजिक परिणामों को देख रहे हैं। यह एक बहुत बड़ा कारक बनता जा रहा है।’’

    विदेश मंत्री ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, चिप, ड्रोन, विद्युत चालित वाहन, बैटरी, हरित और स्वच्छ प्रौद्योगिकी जैसी नई तकनीकों के ‘अत्यधिक प्रभाव’ को भी रेखांकित किया।

    उन्होंने कहा, ‘‘वैश्विक व्यवस्था दरअसल संक्रमण काल में है। यह पांच या 10 प्रतिशत का सूक्ष्म क्रमिक बदलाव नहीं है। हम दरअसल बहुत बड़ी उथल-पुथल की बात कर रहे हैं।’’

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    यूपीएससी : टॉप-20 में एक चौथाई सीट पर बिहार का कब्जा, मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला बनें राज्य टॉपर

    March 7, 2026

    बिहार में हो सकता है बड़ा उलटफेर, नीतीश कुमार जायेंगे राज्सभा

    March 4, 2026

    महायुद्ध का नया फ्रंट: ट्रंप के अवैध युद्ध के खिलाफ वाशिंगटन और न्यूयॉर्क में भारी विरोध

    March 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025962

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss
    Blog

    लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

    By News MaatiMarch 26, 202610

    नई दिल्ली। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब लंदन…

    आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस और लॉरी की टक्कर के बाद 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    March 26, 2026

    ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति

    March 26, 2026

    रामनवमी पर जमशेदपुर में होंगे 1900 पुलिसकर्मी तैनात

    March 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

    March 26, 2026

    आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस और लॉरी की टक्कर के बाद 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    March 26, 2026

    ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति

    March 26, 2026

    रामनवमी पर जमशेदपुर में होंगे 1900 पुलिसकर्मी तैनात

    March 25, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.