Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जंग के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से की बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और मिडिल ईस्ट के हालात पर हुई चर्चा

    March 24, 2026

    शिवहर डीडीसी के चार ठिकानों पर एसवीयू की रेड, पत्नी के नाम पटना में 2.26 करोड़ की संपत्ति

    March 24, 2026

    कैमूर के अधौरा पहाड़ पर बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, आतंकी और दुर्दांत अपराधी कैद होंगे, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

    March 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जंग के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से की बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और मिडिल ईस्ट के हालात पर हुई चर्चा
    • शिवहर डीडीसी के चार ठिकानों पर एसवीयू की रेड, पत्नी के नाम पटना में 2.26 करोड़ की संपत्ति
    • कैमूर के अधौरा पहाड़ पर बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, आतंकी और दुर्दांत अपराधी कैद होंगे, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
    • मुख्यमंत्री नीतीश ने रोहतास के डेहरी आन सोन में 380 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
    • बिहार के हर जिले में बनेगा सौर गांव, रूफटॉप सोलर पर 78 हजार तक सब्सिडी मिलेगी
    • झारखंड में 1200 डॉक्टरों और 7500 एएनएम की होगी नियुक्ति, विश्व यक्ष्मा दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया ऐलान
    • झारखंड में अब 30 मार्च तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी
    • रांची के पिठौरिया में बिजली ग्रिड से 1000 किलो कॉपर कॉइल चोरी, पुलिस प्रशासन में हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » द वाइल्ड पीयर ट्री
    Lead News

    द वाइल्ड पीयर ट्री

    News MaatiBy News MaatiJune 30, 2024No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुशोभित

    तुर्क-देश के विश्व-प्रसिद्ध फिल्मकार नूरी बिल्गे ज़ेलान की यह दूसरी फिल्म मैंने देखी है। पहली फिल्म ‘विंटर स्लीप’ थी, जो गए साल देखी। तीन-तीन घंटे लम्बी इन दोनों फिल्मों को देख चुकने के बाद मुझे यह ख़याल आया कि नूरी ने फिल्म के रूप में एक उपन्यास की विधा का समावेश करने में सफलता पा ली है। उपन्यास में ‘टेक्स्ट’ होता है, जबकि फिल्म एक ‘विज़ुअल-टेपेस्ट्री’ होती है। ये दो भिन्न अनुशासन हैं और एक-दूसरे के क्षेत्र में समय-समय पर अतिक्रमण करने के बावजूद एक-दूसरे से पृथक रहते हैं। लेकिन नूरी बिल्गे महान रूसी कथाकारों- तॉल्सतॉय, दोस्तोयेव्स्की, चेख़ोव- से बहुत प्रभावित हैं और उनकी फिल्मों में इनकी झलकें जब-तब दिखलाई देती रहती हैं।

    मिसाल के तौर पर दोस्तोयेव्स्की के उपन्यासों में लम्बी-लम्बी चर्चाओं के माध्यम से कथानक का रूप उभरता है। दोस्तोयेव्स्की के यहाँ दृश्य बदलता है तो एक नया संवाद शुरू हो जाता है। कई दफ़े ये संवाद बीसियों पन्नों तक चलते रहते हैं। नूरी बिल्गे की फिल्में भी इसी तरह से संवादों से भरी होती हैं। एक केंद्रीय पात्र ​की अपने आसपास के विभिन्न लोगों से बातचीत के माध्यम से वे उसके अंदरूनी-आकाश को उभारते हैं। उनका ध्यान कहानी सुनाने पर उतना नहीं रहता, जितना कि कथासत्य को आलोकित करने में। यह एक उम्दा उपन्यासकार की युक्ति है। नूरी इसे सफलतापूर्वक सिनेमा में ले आए हैं।

    ‘द वाइल्ड पीयर ट्री’ एक युवा लेखक की कहानी है, जो अपना पहला उपन्यास प्रकाशित करवाने के लिए संघर्ष कर रहा है। वह इसे ‘ऑटो-फिक्शन’ और ‘मेटा नॉवल’ कहता है। यानी उसमें कथासूत्र एकरैखिक नहीं है और टेक्स्ट समय-समय पर अपने बारे में पाठक को सचेत करता है। मानो टेक्स्ट अपने में एक अर्थबहुल ऑर्गेनिक-वस्तु हो। यही ‘मेटा-फिक्शन’ की परिभाषा भी है। नायक के अपने पिता से जटिल सम्बंध हैं। पिता को वह जीवन में नाकाम व्यक्ति समझता है और उसे डर है कि वह भी अपने पिता की तरह विफल सिद्ध होगा। पिता-पुत्रों के बीच इस तरह के परस्पर-तनाव अकसर रहते हैं। फिल्म के अंतिम दृश्य में पिता से नायक का ‘री-कंसिलिएशन’ होता है। पिता उसका नॉवल पढ़कर सराहते हैं, वह अपने पिता की एक कुएं की खुदाई में मदद करता है। पिता और पुत्र के बीच का पीढ़ीगत-संघर्ष वहाँ समाप्त हो जाता है। एक और महान रूसी उपन्यासकार तुर्गेनेव की यहाँ पर याद आती है।

    नूरी बिल्गे अपनी फिल्मों में लम्बे-लम्बे डायलॉग्स के माध्यम से कई थीम्स को प्रकट करते हैं। इन्हीं में से एक थीम रिलीजन का वस्तुनिष्ठ-सत्य से टकराव है, जो इस फिल्म में एक लम्बे सीक्वेंस के माध्यम से सामने आई, जिसमें दो इमाम नायक के साथ चलते हुए रिलीजन के महत्त्व पर बातें करते हैं। अगर रिलीजन नहीं होगा तो लोग अनैतिक हो जावेंगे- यह चिंता भी नूरी ने दोस्तोयेव्स्की के उपन्यास ‘द ब्रदर्स करमाज़ोव’ से ही पाई है।

    नूरी की फिल्मों के नायक अहंमन्य, सिनिकल, रूखे और तिक्त होते हैं। बुद्धि के अतिरेक ने एक मनुज के रूप में उनकी जड़ों को सुखा डाला होता है। इस फिल्म का केंद्रीय-मोटिफ़ एक जंगली दरख़्त भी उसके नायक की तरह रूखा है। तुर्क-देश का एक लज़ीज़ प्रोविंशियल लैंडस्केप नूरी की इस फिल्म में प्रकाशित हुआ है। इसका पेस बहुत मेडिटेटिव है। मैं धीरे-धीरे फिल्में देखता हूँ, इसलिए 188 मिनट की यह फिल्म देखने में मुझे तीन रातों का समय लगा। और फिल्म ख़त्म करने के बाद मुझे अहसास हुआ, जैसे मैंने 19वीं सदी का कोई ​बहुत ही ख़ूबसूरत उपन्यास पढ़कर पूरा किया हो, 20वीं सदी के जल्दबाज़ और चतुर पोस्ट-मॉर्डन फिक्शन में वह बात कहाँ?

    तब दोस्तोयेव्स्की में अपनी प्रेरणाएँ तलाशने वाले नूरी मुझे अपने बंधु की तरह मालूम होने लगे, 19वीं सदी को पुकारने वाली पुकार सरीखे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    यूपीएससी : टॉप-20 में एक चौथाई सीट पर बिहार का कब्जा, मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला बनें राज्य टॉपर

    March 7, 2026

    बिहार में हो सकता है बड़ा उलटफेर, नीतीश कुमार जायेंगे राज्सभा

    March 4, 2026

    महायुद्ध का नया फ्रंट: ट्रंप के अवैध युद्ध के खिलाफ वाशिंगटन और न्यूयॉर्क में भारी विरोध

    March 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025962

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss
    Blog

    जंग के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से की बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और मिडिल ईस्ट के हालात पर हुई चर्चा

    By News MaatiMarch 24, 20264

    नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में पिछले 25 दिनों से जारी सैन्य संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री…

    शिवहर डीडीसी के चार ठिकानों पर एसवीयू की रेड, पत्नी के नाम पटना में 2.26 करोड़ की संपत्ति

    March 24, 2026

    कैमूर के अधौरा पहाड़ पर बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, आतंकी और दुर्दांत अपराधी कैद होंगे, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

    March 24, 2026

    मुख्यमंत्री नीतीश ने रोहतास के डेहरी आन सोन में 380 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

    March 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    जंग के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से की बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और मिडिल ईस्ट के हालात पर हुई चर्चा

    March 24, 2026

    शिवहर डीडीसी के चार ठिकानों पर एसवीयू की रेड, पत्नी के नाम पटना में 2.26 करोड़ की संपत्ति

    March 24, 2026

    कैमूर के अधौरा पहाड़ पर बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, आतंकी और दुर्दांत अपराधी कैद होंगे, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

    March 24, 2026

    मुख्यमंत्री नीतीश ने रोहतास के डेहरी आन सोन में 380 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

    March 24, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.