
नयी दिल्ली: देश के विभिन्न हिस्सों में भारी वर्षा के कारण 150 मुख्य जलाशयों में जलस्तर बढ़कर इनकी कुल क्षमता का 26 फीसदी हो गया है, लेकिन यह पिछले साल की समान अवधि के जलस्तर के मुकाबले कम है। आधिकारिक आंकड़े से यह जानकारी मिली।



पिछले हफ्ते इन जलाशयों में जलस्तर कुल क्षमता के मुकाबले 22 फीसदी था। इनकी वर्तमान जल संचय क्षमता 46.311 अरब घन मीटर (बिलियन क्यूबिक मीटर) है, जो इन जलाशयों की कुल संचय क्षमता का 26 प्रतिशत है।
केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की ओर से शुक्रवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले साल की समान अवधि की तुलना में जलस्तर में गिरावट आई है, क्योंकि तब जलस्तर 58.864 अरब घन मीटर (बीसीएम) था।

