
रांची। राजधानी के बकरी बाजार में इस साल राजस्थान के ऐतिहासिक महलों का थीम पर बन रहा पंडाल। पश्चिम बंगाल के राष्ट्रपति अवार्ड विनर पंडाल कारीगर गोरांगो कोयली के दिशा निर्देशन में बारीकी से की गई राजस्थान की कला को प्रदर्शित कर रहे हैं।



भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने बताया कि इस बात अप्रैल से ही पंडाल का काम शुरू हो गया था। बकरी बाजार प्रांगण में भी दो महीने से लगातार और दिन रात पंडाल बनाने का काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि पंडाल बनाने में इस बार करीब 55 लाख रुपये खर्च होंगे जबकि कुल बजट 80 से 90 लाख तक का है।
भारतीय युवक संघ द्वारा 1958 से लगातार यहां भव्य तरीके से दुर्गा पूजा आयोजित किया जाता रहा है। यहां शारदीय नवरात्र में बनने वाला पंडाल जितना आकर्षक और भव्य होता है उतना ही भव्यता मां दुर्गा की प्रतिमा की भी होती है।

