
नयी दिल्ली: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य सुखदेव भगत ने शुक्रवार को कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन को ‘फर्जी मामले में फंसाकर’ उनके साथ जो सुलूक किया गया है उसका बदला आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता वोट के माध्यम से लेगी।



उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जिस तरह से ‘संविधान बचाने’ की बात की है उसका असर भी झारखंड विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।
लोहरदगा से सांसद भगत ने कहा, ‘‘2019 के लोकसभा चुनाव में हमारे गठबंधन को दो सीट मिली थीं और इस बार हमें पांच सीट मिलीं। हमारी अपेक्षाएं इससे ज्यादा सीटों की थीं। हम आदिवासी बहुल पांच की पांच सीट जीते हैं… विधानसभा चुनाव में भी हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे और फिर से जीतेंगे।’’

