Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के इतिहास पर उठाए सवाल, कहा-1962 का युद्ध अमेरिका के पैसे से लड़ा गाया

    March 27, 2026

    वैश्विक तनावों के बीच गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी 2 प्रतिशत गिरे

    March 27, 2026

    अयोध्या : रामनवमी पर रामलला का ‘सूर्य तिलक’, पीएम मोदी भी बने दिव्य नजारे के साक्षी

    March 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के इतिहास पर उठाए सवाल, कहा-1962 का युद्ध अमेरिका के पैसे से लड़ा गाया
    • वैश्विक तनावों के बीच गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी 2 प्रतिशत गिरे
    • अयोध्या : रामनवमी पर रामलला का ‘सूर्य तिलक’, पीएम मोदी भी बने दिव्य नजारे के साक्षी
    • सीएम हेमंत सोरेन ने रामनवमी पर श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना, लगाए जयकारे
    • प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों से करेंगे बातचीत
    • सरकार का बड़ा फैसला- पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 से घटकर ₹3, डीजल पर टैक्स हुआ पूरी तरह खत्म
    • कांके चौक के समीप न्यू मार्केट में अनिल टाइगर की प्रतिमा स्थापित, आदित्य साहू, सुदेश महतो समेत कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि
    • झारखंड में कई कोर्ट और सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » विपक्ष परेशान है कि पहली बार कोई गैर कांग्रेसी नेता लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बना है: मोदी
    Lead News

    विपक्ष परेशान है कि पहली बार कोई गैर कांग्रेसी नेता लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बना है: मोदी

    News MaatiBy News MaatiJuly 2, 2024No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों से संसदीय नियमों एवं आचरण का पालन करने तथा वरिष्ठ सदस्यों से सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं के बारे में सीखने को कहा।

    राजग सांसदों के लिए प्रधानमंत्री मोदी की यह सलाह लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के उस भाषण के एक दिन बाद आई है जिसे सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं ने ‘बेहद गैरजिम्मेदाराना’ करार दिया था।

    सूत्रों के मुताबिक, राजग संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि विपक्ष इस बात से परेशान है कि पहली बार कोई गैर कांग्रेसी नेता लगातार तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बना है।

    सूत्रों ने बताया कि अपनी साधारण पृष्ठभूमि का हवाला देते हुए मोदी ने यह कहकर परोक्ष रूप से नेहरू-गांधी परिवार पर निशाना साधा कि इसके सदस्य प्रधानमंत्री हुआ करते थे और इससे बाहर के लोगों को बहुत कम मान्यता देते थे।

    संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने संवाददाताओं से कहा कि मोदी ने सांसदों से संसदीय मुद्दों का अध्ययन करने, नियमित रूप से संसद की कार्यवाही में भाग लेने और अपने अपने निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित मामलों को सदन में प्रभावी ढंग से उठाने के लिए कहा।

    यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी ने राहुल गांधी के सोमवार को लोकसभा में दिए गए भाषण का जिक्र किया, रीजीजू ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई उल्लेख नहीं किया। हालांकि उन्होंने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री बोलते हैं, तो संदेश सभी के लिए होता है।

    राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए सत्तारूढ़ दल के नेताओं पर सांप्रदायिक आधार पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया था, जिसका सत्ता पक्ष ने जोरदार विरोध किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस नेता पर पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक कहने का आरोप लगाते हुए उनकी आलोचना की थी।

    रीजीजू ने कहा कि राजग संसदीय दल की बैठक में मोदी को राजग नेताओं ने ‘ऐतिहासिक’ तीसरे कार्यकाल के लिए सम्मानित किया।

    18वीं लोकसभा के गठन के बाद मंगलवार को संसद भवन परिसर में हुई इस बैठक में मोदी के पहुंचते ही सभी सांसदों ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन तथा स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री और जनता दल (सेक्यूलर) के एच डी कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान जनता दल (यूनाईटेड) के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रफुल्ल पटेल और तमिल मनीला कांग्रेस के जी के वासन मौजूद थे।

    संसद सत्र के दौरान हर मंगलवार को आम तौर पर भाजपा संसदीय दल की बैठक होती है लेकिन इस बार राजग संसदीय दल की बैठक की गई। पिछले दिनों संपन्न लोकसभा चुनाव में भाजपा बहुमत से पीछे रह गई थी।

    रीजीजू ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह राजग संसदीय दल की पहली बैठक थी जिसमें राजग के नेताओं और सदस्यों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का, ‘ऐतिहासिक’ तीसरे कार्यकाल के लिए फूल माला के साथ अभिनंदन और स्वागत किया गया।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सारे सांसदों को ‘महत्वपूर्ण मंत्र’ देते हुए कहा कि वे सदन में देश सेवा के लिए आए हैं।

    रीजीजू ने कहा, ‘‘हमारे सांसदों के आचरण और व्यवहार के बारे में भी प्रधानमंत्री ने बहुत अच्छी तरह मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि हरेक सांसद को अपने-अपने क्षेत्र के मुद्दों को बहुत ही प्रभावी ढंग से सदन में रखना चाहिए। विषयों पर विशेषज्ञता हासिल करें।’’

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राजग के सांसदों से आग्रह किया कि वे सदन के नियमों का पालन करें और अच्छा सांसद बनने के लिए जिस आचरण की आवश्यकता है, उसे पूर्ण रूप से अपनाएं।

    रीजीजू के मुताबिक मोदी ने कहा, ‘‘सदस्यों को नियमों और संसदीय परंपराओं को ध्यान में रखना चाहिए।’’

    संसदीय कार्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों से परिवार सहित प्रधानमंत्री संग्रहालय जाने का आग्रह किया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    यूपीएससी : टॉप-20 में एक चौथाई सीट पर बिहार का कब्जा, मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला बनें राज्य टॉपर

    March 7, 2026

    बिहार में हो सकता है बड़ा उलटफेर, नीतीश कुमार जायेंगे राज्सभा

    March 4, 2026

    महायुद्ध का नया फ्रंट: ट्रंप के अवैध युद्ध के खिलाफ वाशिंगटन और न्यूयॉर्क में भारी विरोध

    March 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025962

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss
    Blog

    निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के इतिहास पर उठाए सवाल, कहा-1962 का युद्ध अमेरिका के पैसे से लड़ा गाया

    By News MaatiMarch 27, 20268

    नई दिल्ली । भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के इतिहास को लेकर कई गंभीर…

    वैश्विक तनावों के बीच गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी 2 प्रतिशत गिरे

    March 27, 2026

    अयोध्या : रामनवमी पर रामलला का ‘सूर्य तिलक’, पीएम मोदी भी बने दिव्य नजारे के साक्षी

    March 27, 2026

    सीएम हेमंत सोरेन ने रामनवमी पर श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना, लगाए जयकारे

    March 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के इतिहास पर उठाए सवाल, कहा-1962 का युद्ध अमेरिका के पैसे से लड़ा गाया

    March 27, 2026

    वैश्विक तनावों के बीच गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी 2 प्रतिशत गिरे

    March 27, 2026

    अयोध्या : रामनवमी पर रामलला का ‘सूर्य तिलक’, पीएम मोदी भी बने दिव्य नजारे के साक्षी

    March 27, 2026

    सीएम हेमंत सोरेन ने रामनवमी पर श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना, लगाए जयकारे

    March 27, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.