Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रोहतास में इंद्रपुरी के 190 एकड़ क्षेत्र को विकसित करेगा DRDO, रक्षा अनुसंधान से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

    March 27, 2026

    रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें चलेंगी

    March 27, 2026

    राममय हुई रांची, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर

    March 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रोहतास में इंद्रपुरी के 190 एकड़ क्षेत्र को विकसित करेगा DRDO, रक्षा अनुसंधान से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
    • रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें चलेंगी
    • राममय हुई रांची, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर
    • रांची के लालपुर में घरों में घुसकर चोरी करने वाले नाबालिग समेत चार गिरफ्तार
    • क्या भारत में फिर लग सकता है लॉकडाउन? सरकार ने साफ कर दी स्थिति
    • उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का झारखंड दौरा कल, उलिहातु में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि
    • गढ़वा में महाष्टमी के जुलूस पर पथराव, 19 गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग तपोवन मंदिर में की पूजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » खटाखट वाले फिर निकल गए पिकनिक मनाने, चुनाव में आएंगे नजर, योगी ने कांग्रेस के युवराज पर किया तंज
    Blog

    खटाखट वाले फिर निकल गए पिकनिक मनाने, चुनाव में आएंगे नजर, योगी ने कांग्रेस के युवराज पर किया तंज

    News MaatiBy News MaatiAugust 13, 2024No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान आपने खटाखट स्कीम के बारे में सुना होगा। लोगों से एक-एक लाख रुपये के बॉन्ड भरवाए गए थे। हर महीने 8500 रुपये भेजने का वायदा किया गया था, लेकिन खटाखट स्कीम वालों का देश में अता-पता नहीं है। खटाखट वाले लोग चुनाव खत्म होते ही फिर से पिकनिक मनाने के लिए निकल गए हैं।

    योगी ने कहा कि जब चुनाव का मौसम आएगा तो खटाखट वाले लोग समाज को विभाजित करने और अराजकता फैलाने के लिए फिर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब बिना किसी सिफारिश और लेन-देन के उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी प्राप्त करना संभव है। विगत साढ़े सात वर्ष से हमारी सरकार आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित कर रही है।
    योगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि अभी जब मैं नियुक्ति पत्र बांट रहा था तो एक बालिका ने मुझसे कहा कि अब खटाखट नियुक्ति पत्र बंट रहे हैं। मुझे तुरंत मौसमी खटाखट वालों की याद आ गई। जिन्होंने लोकसभा चुनाव के समय वर्ष में एक लाख रुपये और हर महीने 8,500 रुपये बैंक खाते में खटाखट भेजने के लिए लोगों से फार्म भरवाए थे। अब वह सब पिकनिक मनाने चले गए। फिर चुनावी मौसम आएगा तो नजर आएंगे।

    मुख्यमंत्री ने मंगलवार को लोकभवन सभागार में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 1036 अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा चयन आयोग के द्वारा 2012 से 2017 के बीच 26394 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया संपन्न हुई थी। इसमें 13469 पदों पर सामान्य, 6966 पदों पर ओबीसी, 5634 पदों पर एससी और 327 पदों पर एसटी वर्ग के युवाओं का चयन हुआ था। इसमें ओबीसी का जो प्रतिशत है, वह केवल 26.38 प्रतिशत था। वहीं हमारी सरकार में उत्तर प्रदेश लोक सेवा चयन आयोग के माध्यम से 46,675 भर्तियां हुईं। इसमें ओबीसी के कुल 17929 अभ्यर्थी चयनित हुए, जिनका प्रतिशत 38.41 है। ओबीसी, एससी और एसटी के प्रतिशत को अगर जोड़ लिया जाए तो डबल इंजन सरकार में 60 प्रतिशत से ज्यादा अभ्यर्थियों का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा चयन आयोग के माध्यम से हुआ है।

    योगी ने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से पूर्ववर्ती सरकार (वर्ष 2012 से 2017) के बीच कुल 19312 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था, जबकि वर्ष 2017 से 2024 के बीच डबल इंजन सरकार में 42 हजार 409 से अधिक युवाओं को चयन प्रक्रिया से जोड़ा गया है। हमारी सरकार में संविधान के द्वारा निर्धारित आरक्षण की पूरी व्यवस्था का पालन करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया है। आज यह सभी युवा प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश में पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि डबल इंजन सरकार में अगर किसी ने प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया तो वह ऐसी सजा देंगे, जो देश और दुनिया के सामने नजीर बनेगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास कोई कार्य नहीं है, वह अफवाह फैलाकर युवाओं को गुमराह कर रहे हैं।

    सीएम ने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश के युवाओं के सामने पहचान का संकट था। प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में छठवें-सातवें नंबर पर थी, लेकिन अब यहां का युवा देश के किसी भी राज्य में जाता है तो गर्व से खुद को उत्तर प्रदेश का बताता है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में दूसरे नंबर पर है। उत्तर प्रदेश देश के किसी भी राज्य के तुलना में सबसे अच्छी आर्थिक प्रगति करने वाला राज्य है। उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों को तेजी के साथ आगे बढ़ा रहा है। किसानों, महिलाओं और गरीबों से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने में उत्तर प्रदेश की गिनती देश के अग्रणी राज्यों में होती है। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में ‘मिशन रोजगार’ के अंतर्गत समय-समय पर नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं।

    इन पदों पर नियुक्त हुए अभ्यर्थी : सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 536 सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी), 235 सहायक सांख्यिकीय अधिकारी, 213 कनिष्ठ सहायक, लेखा लिपिक, मंडी पर्यवेक्षक श्रेणी-2, मंडी निरीक्षक, 15 नक्शानवीस/मानचित्रक और 37 मानचित्रकार सहित कुल 1036 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इन युवाओं को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पर्यावरण, वन, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन, मंडी परिषद, मत्स्य विभाग, अर्थ एवं संख्या प्रभाग, सहकारिता विभाग, नगर एवं ग्राम्य नियोजन, पर्यटन विभाग, लघु सिंचाई और संस्थागत वित्त में नियुक्ति मिली है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रोहतास में इंद्रपुरी के 190 एकड़ क्षेत्र को विकसित करेगा DRDO, रक्षा अनुसंधान से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

    March 27, 2026

    रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें चलेंगी

    March 27, 2026

    राममय हुई रांची, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर

    March 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss
    Blog

    रोहतास में इंद्रपुरी के 190 एकड़ क्षेत्र को विकसित करेगा DRDO, रक्षा अनुसंधान से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

    By News MaatiMarch 27, 20268

    डेहरी आन सोन। बिहार के रोहतास जिले में रक्षा के क्षेत्र में विकास की संभावना…

    रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें चलेंगी

    March 27, 2026

    राममय हुई रांची, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर

    March 27, 2026

    रांची के लालपुर में घरों में घुसकर चोरी करने वाले नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

    March 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रोहतास में इंद्रपुरी के 190 एकड़ क्षेत्र को विकसित करेगा DRDO, रक्षा अनुसंधान से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

    March 27, 2026

    रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें चलेंगी

    March 27, 2026

    राममय हुई रांची, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर

    March 27, 2026

    रांची के लालपुर में घरों में घुसकर चोरी करने वाले नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

    March 27, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.