Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो ईरान को वापस पाषाण युग में भेज देंगे, ट्रंप की खुली चेतावनी

    April 2, 2026

    हजारीबाग में बच्ची की हत्या में सनसनीखेज खुलासा, बेटे की अच्छी सेहत के लिए तांत्रिक के साथ मिल मां ने चढ़ाई थी नरबलि, तीन गिरफ्तार

    April 2, 2026

    केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी पूरी तरह माफ

    April 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो ईरान को वापस पाषाण युग में भेज देंगे, ट्रंप की खुली चेतावनी
    • हजारीबाग में बच्ची की हत्या में सनसनीखेज खुलासा, बेटे की अच्छी सेहत के लिए तांत्रिक के साथ मिल मां ने चढ़ाई थी नरबलि, तीन गिरफ्तार
    • केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी पूरी तरह माफ
    • नासा ने ऐतिहासिक आर्टेमिस-II मानवयुक्त चंद्र मिशन का किया प्रक्षेपण
    • नीतीश कुमार को मिलेगी Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा, बिहार सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
    • दो से तीन सप्ताह में निर्णायक प्रहार के साथ खत्म होगा संघर्ष, ईरान युद्ध पर ट्रंप का राष्ट्र के नाम संबोधन
    • नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा के सदस्य की शपथ, खरमास बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
    • झारखंड में वीआईपी सुरक्षा पर सख्ती, पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी से 24 घंटे में मांगी अंगरक्षकों की रिपोर्ट, जानें वजह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » इंडी गठबंधन वालों का सूत्र है, अपना काम बनता, भाड़ में जाए जनता, मोदी बोले-प्रधानमंत्री की कुर्सी पर म्यूजिकल चेयर खेलना चाहता है विपक्ष
    Bihar

    इंडी गठबंधन वालों का सूत्र है, अपना काम बनता, भाड़ में जाए जनता, मोदी बोले-प्रधानमंत्री की कुर्सी पर म्यूजिकल चेयर खेलना चाहता है विपक्ष

    News MaatiBy News MaatiMay 25, 2024No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    पटना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में एक तरफ मोदी है जो विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और देश की सुरक्षा को मजबूत बनाने में जुटा है, दूसरी तरफ इंडी गठबंधन है, जिसके पास काम ही नहीं है, समय ही समय है। कुछ लोग जेल में विश्राम करते हैं, कुछ बाहर आराम करते हैं। इसलिए, वो दिन-रात मोदी को गालियां देने में जुटे हैं।

    पीएम मोदी ने पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रामकृपाल यादव के समर्थन में विक्रम में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए मनेर के चर्चित लड्डू का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यहां का लड्डू मशहूर तो है ही, इसमें ताकत भी है। उन्होंने 4 जून के लिए इसे तैयार रखने के लिए भी कहा।

    पीएम मोदी ने कांग्रेस, राजद और इंडी गठबंधन को परिवारवाद को लेकर घेरते हुए कहा कि एलईडी बल्ब का जमाना चल रहा है और ये बिहार में लालटेन लेकर घूम रहे हैं। लालटेनियों ने बिहार में अंधेरा ही फैलाया : उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि यह ऐसा लालटेन है जो सिर्फ एक ही घर में रोशनी करता है। 30 साल में इसने एक ही घर में रोशनी की और चारों तरफ अंधेरा किया। लालटेनियों ने बिहार में अंधेरा ही फैलाया है। दूसरे के बेटे-बेटियों को पूछते तक नहीं। इंडी गठबंधन वालों का सूत्र है, अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता।

    उन्होंने रैली में आए लोगों से कहा कि यह सिर्फ एमपी चुनने का चुनाव नहीं है। ये चुनाव देश का पीएम चुनने के लिए है। अब आपका वोट मामूली नहीं है। अब आपका वोट देश का पीएम चुनने वाला है। भले ही आप पाटलिपुत्र में हों, लेकिन, दिल्ली का फैसला आप करने वाले हैं।

    इंडी गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किए जाने पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत को ऐसा पीएम चाहिए, जो इस दमदार देश का दम दुनिया के सामने दमखम के साथ रख सके। इंडी गठबंधन की योजना पांच साल में पांच पीएम देने की है। ऐसे में देश का क्या होगा? इसके लिए दावेदार कौन-कौन हैं? गांधी परिवार का बेटा, सपा वाले परिवार का बेटा, नेशनल कॉन्फ्रेंस वाले परिवार का बेटा, एनसीपी वाले परिवार की बेटी, टीएमसी वाले परिवार का भतीजा, आप पार्टी के आका की पत्नी, नकली शिवसेना परिवार का बेटा और राजद के बेटे और बेटियां, ये सारे परिवारवादी मिलकर पीएम पद की कुर्सी पर म्यूजिकल चेयर खेलना चाहते हैं।

    उन्होंने आरक्षण को लेकर भी राजद और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार ने सामाजिक न्याय की लंबी लड़ाई लड़ी है। हमारा संविधान कहता है कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। लेकिन, राजद-कांग्रेस के लोग मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं। 2024 के चुनाव में जब मैंने इन दलों की साजिश का पदार्फाश किया तो इनकी एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण विरोधी करतूतें सामने आ रही हैं। राजद और कांग्रेस ने मिलकर यादव, कुर्मी, कुशवाहा, तेली, कान्हू, निषाद, पासवान और मुसहर परिवारों के आरक्षण पर डाका डाल दिया है।


    वोटबैंक के लिए करनी है गुलामी : उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन को वोटबैंक की गुलामी करनी है या वहां जाकर मुजरा करना है, जो भी करें। मैं एससी-एसटी, ओबीसी आरक्षण के साथ खड़ा हूं और खड़ा रहूंगा। जब तक जान है, इसके लिए लड़ता रहूंगा। संविधान सर्वोपरि है, अंबेडकर की भावना सर्वोपरि है। मैं जानता हूं कि हक छीनने और हक नहीं मिलने पर कितनी तकलीफ होती है। पहले गोदामों में अनाज सड़ जाता था, आज गरीबों तक पहुंच रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    नीतीश कुमार को मिलेगी Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा, बिहार सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

    April 2, 2026

    नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा के सदस्य की शपथ, खरमास बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

    April 2, 2026

    मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

    March 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,358

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,029

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो ईरान को वापस पाषाण युग में भेज देंगे, ट्रंप की खुली चेतावनी

    By News MaatiApril 2, 20266

    वॉशिंगटन । ईरान के खिलाफ युद्ध के उद्देश्यों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुरू…

    हजारीबाग में बच्ची की हत्या में सनसनीखेज खुलासा, बेटे की अच्छी सेहत के लिए तांत्रिक के साथ मिल मां ने चढ़ाई थी नरबलि, तीन गिरफ्तार

    April 2, 2026

    केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी पूरी तरह माफ

    April 2, 2026

    नासा ने ऐतिहासिक आर्टेमिस-II मानवयुक्त चंद्र मिशन का किया प्रक्षेपण

    April 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो ईरान को वापस पाषाण युग में भेज देंगे, ट्रंप की खुली चेतावनी

    April 2, 2026

    हजारीबाग में बच्ची की हत्या में सनसनीखेज खुलासा, बेटे की अच्छी सेहत के लिए तांत्रिक के साथ मिल मां ने चढ़ाई थी नरबलि, तीन गिरफ्तार

    April 2, 2026

    केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी पूरी तरह माफ

    April 2, 2026

    नासा ने ऐतिहासिक आर्टेमिस-II मानवयुक्त चंद्र मिशन का किया प्रक्षेपण

    April 2, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.