Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के इतिहास पर उठाए सवाल, कहा-1962 का युद्ध अमेरिका के पैसे से लड़ा गाया

    March 27, 2026

    वैश्विक तनावों के बीच गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी 2 प्रतिशत गिरे

    March 27, 2026

    अयोध्या : रामनवमी पर रामलला का ‘सूर्य तिलक’, पीएम मोदी भी बने दिव्य नजारे के साक्षी

    March 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के इतिहास पर उठाए सवाल, कहा-1962 का युद्ध अमेरिका के पैसे से लड़ा गाया
    • वैश्विक तनावों के बीच गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी 2 प्रतिशत गिरे
    • अयोध्या : रामनवमी पर रामलला का ‘सूर्य तिलक’, पीएम मोदी भी बने दिव्य नजारे के साक्षी
    • सीएम हेमंत सोरेन ने रामनवमी पर श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना, लगाए जयकारे
    • प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों से करेंगे बातचीत
    • सरकार का बड़ा फैसला- पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 से घटकर ₹3, डीजल पर टैक्स हुआ पूरी तरह खत्म
    • कांके चौक के समीप न्यू मार्केट में अनिल टाइगर की प्रतिमा स्थापित, आदित्य साहू, सुदेश महतो समेत कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि
    • झारखंड में कई कोर्ट और सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » अंतिम चरण के लिए मतदान कल, इन दिग्गजों की साख दांव पर
    Delhi

    अंतिम चरण के लिए मतदान कल, इन दिग्गजों की साख दांव पर

    News MaatiBy News MaatiMay 31, 2024No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में सात राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश की 57 संसदीय सीटों पर शनिवार को मतदान होगा। साथ ही ओडिशा विधानसभा की शेष 42 सीटों के लिए और हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीटों पर भी मतदान होगा। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बताया कि लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लगभग 10.9 लाख मतदान अधिकारी 1.09 लाख मतदान केन्द्रों पर 10.06 करोड़ से अधिक मतदाताओं का स्वागत करेंगे। 10.06 करोड़ से अधिक मतदाताओं में लगभग 5.24 करोड़ पुरुष, 4.82 करोड़ महिला और 3574 थर्ड जेंडर मतदाता
    शामिल हैं।
    इस चरण में बिहार की 8 सीटों (नालन्दा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद) पर 134, चंडीगढ़ की 1 सीट पर 19, हिमाचल प्रदेश की 4 सीटों (कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, शिमला) पर 37, झारखंड की 3 सीटों (राजमहल, दुमका, गोड्डा) पर 52, ओडिशा की 6 सीटों (मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर) पर 66, पंजाब की 13 सीटों (गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर, पटियाला) पर 328, उत्तर प्रदेश की 13 सीटों (महाराजगंज, गोरखपुर, कुशी नगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्ज़ापुर, रॉबर्ट्सगंज) पर 144 और पश्चिम बंगाल की 9 सीटों (दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर) पर 124 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

    आयोग ने बताया कि मतदान और सुरक्षा कर्मियों को लाने-ले जाने के लिए 13 विशेष रेलगाड़ियां और हेलीकॉप्टर की 8 उड़ानों (हिमाचल प्रदेश के लिए) की व्यवस्था की गई है। आयोग के अनुसार मतदान टीमों को मशीनों और चुनाव संबंधी सामग्री के साथ संबद्ध मतदान केन्द्रों पर भेज दिया गया है। मतदान केन्द्र मतदाताओं के स्वागत के लिए तैयार हैं। संबंधित मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और राज्य मशीनरी को निर्देश दिया गया है कि वे जहां भी गर्म मौसम या बारिश का पूर्वानुमान हो, उससे निपटने के लिए पर्याप्त उपाय करें। आयोग ने बताया कि मतदाताओं को किसी भी तरह के प्रलोभन से सख्ती से और तेजी से निपटने के लिए कुल 2707 उड़न दस्ते, 2799 स्थैतिक निगरानी दल, 1080 निगरानी दल और 560 वीडियो देखने वाले दल चौबीसों घंटे निगरानी कर रहे हैं। शराब, ड्रग्स, नकदी और मुफ्त उपहारों के किसी भी अवैध प्रवाह पर कड़ी नजर रखने के लिए कुल 201 अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकियों और 906 अंतर-राज्यीय सीमा चौकियों पर निगरानी रखी जा रही है। समुद्री और हवाई मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी गई है। मतदान केन्द्रों पर पानी, शेड, शौचालय, रैंप, स्वयंसेवकों, व्हीलचेयर और बिजली जैसी न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है ताकि बुजुर्ग और दिव्यांगजनों सहित प्रत्येक मतदाता आसानी से अपना वोट डाल सकें।

    काशी से तीसरी बार मोदी लड़ रहे चुनाव : इस चरण में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव मैदान में हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने अजय राय को चुनाव मैदान में उतारा है। प्रधानमंत्री तीसरी बार इस सीट के चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा गोरखपुर सीट से अभिनेता रवि किशन के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने काजल निषाद को मैदान में उतारा है। हिमाचल की मंडी सीट से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत चुनाव मैदान में हैं और उनके खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य कांग्रेस उम्मीदवार हैं। हमीरपुर सीट से केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट से ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर और हरसिमरत कौर बादल भटिंडा से चुनाव लड़ रही हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    सीबीआई ने सीसीएल के मैनेजर समेत दो को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    November 7, 2025

    शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली गए

    February 10, 2025

    केजरीवाल ने शराब पर किया फोकस, धन और सत्ता में बह गए, दिल्ली रिजल्ट पर बोले अन्ना हजारे

    February 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025962

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss
    Blog

    निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के इतिहास पर उठाए सवाल, कहा-1962 का युद्ध अमेरिका के पैसे से लड़ा गाया

    By News MaatiMarch 27, 20268

    नई दिल्ली । भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के इतिहास को लेकर कई गंभीर…

    वैश्विक तनावों के बीच गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी 2 प्रतिशत गिरे

    March 27, 2026

    अयोध्या : रामनवमी पर रामलला का ‘सूर्य तिलक’, पीएम मोदी भी बने दिव्य नजारे के साक्षी

    March 27, 2026

    सीएम हेमंत सोरेन ने रामनवमी पर श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना, लगाए जयकारे

    March 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के इतिहास पर उठाए सवाल, कहा-1962 का युद्ध अमेरिका के पैसे से लड़ा गाया

    March 27, 2026

    वैश्विक तनावों के बीच गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी 2 प्रतिशत गिरे

    March 27, 2026

    अयोध्या : रामनवमी पर रामलला का ‘सूर्य तिलक’, पीएम मोदी भी बने दिव्य नजारे के साक्षी

    March 27, 2026

    सीएम हेमंत सोरेन ने रामनवमी पर श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना, लगाए जयकारे

    March 27, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.