
पटेल पार्क में चित्रांकन प्रतियोगिता 25 को



रांची। आगामी 25 जनवरी ( रविवार) को हरमू स्थित पटेल पार्क में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (एबीकेएम ) की सामाजिक कल्याण महिला प्रकोष्ठ व कला – सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम का समय सुबह 10 : 30 बजे निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता का विषय देशभक्ति पर आधारित होगा। इस प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन निशुल्क है। इसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही सभी श्रेणियों के 3 – 3 विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप मोमेंटो दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य 2 – 2 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को इन ग्रुप में बाँटा गया है :-
ग्रुप – ए में प्री नर्सरी, नर्सरी व प्रेप
ग्रुप – बी में क्लास 1 से 4
ग्रुप – सी में क्लास 5 से 8
ग्रुप – डी में क्लास 9 से 12
