महाकुंभनगर। प्रयागराज के महाकुंभ (Mahakumbh) मेला क्षेत्र के किला घाट पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के जवानों की मुस्तैदी की वजह से शनिवार को एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। यमुना नदी के किला घाट के पास 10 श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक नाव अनियंत्रित होकर पलट गई थी।

एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे किला संगम घाट के पास 10 श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक नाव अचानक अनियंत्रित होकर डूबने लगी। और नाव पर सवार लोगों ने चीख पुकार मचानी शुरू कर दी। इस पर फौरन ऐक्शन लिया गया।

उन्होंने बताया कि मौके पर पानी में गश्त लगा रहे एनडीआरएफ के बचाव कर्मी तुरंत पानी में कूदे और सभी 10 श्रद्धालुओं को सकुशल बाहर निकाल लिया। नाव पर सवार लोग स्नान करने के लिये किला घाट से नाव पकड़ कर संगम जा रहे थे। थोड़ी आगे जाने के बाद नाव अनियंत्रित हो गई और पलट गई।

आठ श्रद्धालु बिहार से और दो श्रद्धालु इंदौर से महाकुंभ मेले में आए थे। इनकी पहचान बिहार के रहने वाले औरव, संजय, पिंटू सिंहा, उमेश, अमरेन्द्र कुमार, सुरेश, विनोद और अजय कुमार थे। वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले विकाश कुमार और उनकी पत्नी रीना के तौर पर हुई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version