Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार

    April 6, 2026

    ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा

    April 6, 2026

    ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

    April 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार
    • ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा
    • ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल
    • ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो
    • रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद
    • एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर
    • मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
    • कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » पहली बार पटना में दौड़ी मेट्रो, न्यू आईएसबीटी से भूतनाथ स्टेशन तक परीक्षण
    Blog

    पहली बार पटना में दौड़ी मेट्रो, न्यू आईएसबीटी से भूतनाथ स्टेशन तक परीक्षण

    News MaatiBy News MaatiSeptember 7, 2025No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। राजधानी पटना के लिए बड़ी खुशखबरी है। रविवार को पहली बार डिपो से निकलकर पटना मेट्रो अपनी रफ्तार में न्यू आईएसबीटी, जीरो माइल होते हुए भूतनाथ रोड स्टेशन पहुंची। पटना मेट्रो ने रविवार को अपने पहले फिटनेस टेस्ट को सफलतापूर्वक पूरा किया। यह टेस्ट पटना डिपो से भूतनाथ मेट्रो स्टेशन तक किया गया। यह कदम पटना मेट्रो को शुरू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो शहरवासियों को आधुनिक और सुविधाजनक परिवहन देने का काम करेगी।

    ट्रायल के पूर्व पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (पीएमआरसीएल) के अधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। नारियल फोड़ा इसके बाद डिपो से हॉर्न बजाते मेट्रो पटना शहर की ओर निकली। इस टेस्ट में मेट्रो के तीन मुख्य हिस्सों की जांच की गई।

    पहला, मेट्रो ट्रेन की कार्यक्षमता और सुरक्षा, जिसे रोलिंग स्टाक कहते हैं। दूसरा, मेट्रो को बिजली देने वाली ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन (ओएचई) सिस्टम की जांच और तीसरा, ट्रैकों की मजबूती और संरेखण, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम हो। इन सभी का सफल परीक्षण इस बात का सबूत है कि पटना मेट्रो सही दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।

    मेट्रो से निजी वाहनों का इस्तेमाल घटेगा : पटना मेट्रो परियोजना बिहार के लिए गर्व की बात है। यह शहर की भीड़-भाड़ और ट्रैफिक की समस्या को कम करने में मदद करेगी। साथ ही, यह पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद होगी, क्योंकि मेट्रो से निजी वाहनों का इस्तेमाल घटेगा। इस टेस्ट के बाद अब अगला कदम सिस्टम इंटीग्रेशन टेस्ट और डायनामिक ट्रायल्स होंगे, जिसमें मेट्रो के सभी हिस्सों को एक साथ जोड़कर उनकी कार्यक्षमता जांची जाएगी। इसके बाद मेट्रो आम लोगों के लिए शुरू करने की दिशा में काम किया जाएगा।

    आगे होगा सिस्टम टेस्ट व डायनामिक ट्रायल्स : पटना मेट्रो के पहले चरण का ट्रायल पूरा होने के बाद अब सिस्टम टेस्ट और डायनामिक ट्रायल होगा। सिस्टम टेस्ट मेट्रो के सभी हिस्सों को एक साथ जोड़कर उनकी कार्यक्षमता की जांच करने की प्रक्रिया है। इसमें मेट्रो ट्रेन, ट्रैक, बिजली की व्यवस्था (ओएचई), सिग्नलिंग सिस्टम, स्टेशन की सुविधाएं और अन्य तकनीकी सिस्टम शामिल होते हैं।

    इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि मेट्रो का हर हिस्सा एक-दूसरे के साथ सही और सुरक्षित तरीके से काम कर रहा है। उदाहरण के लिए, यह देखा जाता है कि सिग्नल सही समय पर काम कर रहे हैं, ट्रेन की गति और ब्रेकिंग सही है, और स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाएं ठीक हैं। यह टेस्ट मेट्रो को पूरी तरह से परिचालन के लिए तैयार करने का महत्वपूर्ण हिस्सा है। डायनामिक ट्रायल्स में टेस्ट की जाएगी सुरक्षा व कार्यक्षमता डायनामिक ट्रायल्स में पटना मेट्रो ट्रेन को वास्तविक परिस्थितियों में चलाकर उसकी कार्यक्षमता और सुरक्षा की जांच की जाएगी।

    यह टेस्ट ट्रेन को अलग-अलग गति, स्टाप और रास्तों पर चलाकर किया जाता है, ताकि यह पक्का हो सके कि मेट्रो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए तैयार है। इसमें ट्रेन की स्थिरता, ब्रेकिंग सिस्टम, यात्री सुरक्षा और आपातकालीन स्थिति में सिस्टम की प्रतिक्रिया की जांच होती है। यह टेस्ट यह भी सुनिश्चित करता है कि मेट्रो का सिस्टम भीड़, मौसम, या अन्य चुनौतियों में भी सही काम करेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    झारखंड के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार

    April 6, 2026

    ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा

    April 6, 2026

    ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

    April 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,360

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,031

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    झारखंड के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार

    By News MaatiApril 6, 20267

    गुमला । झारखंड के गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में दो युवतियों के साथ…

    ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा

    April 6, 2026

    ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

    April 6, 2026

    ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो

    April 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    झारखंड के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार

    April 6, 2026

    ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा

    April 6, 2026

    ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

    April 6, 2026

    ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो

    April 6, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.