Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर वाले प्रस्ताव को किया खारिज

    April 4, 2026

    झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

    April 3, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर वाले प्रस्ताव को किया खारिज
    • झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
    • पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
    • ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
    • अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत
    • रांची में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने वाले आरोपी के घर पर तोड़फोड़
    • उच्च न्यायालय ने जमशेदपुर एसएसपी से पूछा, शिकायत के बाद भी प्राथमिकी क्याें नहीं की दर्ज
    • विदेशी परफ्यूम और दुबई की मिठाइयों की खुशबू से महक रहा मेगा ट्रेड फेयर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » झारखंड में टेंडर आवंटन घोटाला, ठेकेदार राजेश कुमार ने वीरेंद्र राम को दी थी 1.88 करोड़ रिश्वत
    Blog

    झारखंड में टेंडर आवंटन घोटाला, ठेकेदार राजेश कुमार ने वीरेंद्र राम को दी थी 1.88 करोड़ रिश्वत

    News MaatiBy News MaatiOctober 24, 2025No Comments29 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में टेंडर आवंटन में कमीशन घोटाला मामले की जांच कर रही ईडी ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल की पत्नी रीता लाल सहित आठ आरोपियों खिलाफ चौथा पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। आरोपियों में ठेकेदार राजेश कुमार, उनकी कंपनियां मेसर्स राजेश कुमार कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड व मेसर्स परमानंद सिंह बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, ठेकेदार राधा मोहन साहू, अंकित साहू, ग्रामीण कार्य विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार राम के सहयोगी अतिकुल रहमान व ठेकेदार राजीव कुमार सिंह शामिल हैं।

    22 अक्टूबर को रांची स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में दाखिल अपने इस चौथे आरोप पत्र में ईडी ने बताया है कि आरोपितों ने टेंडर आवंटन में कमीशन की राशि से 44 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित की, जिसकी जांच एजेंसी ने पहचान करते हुए उसे अस्थाई रूप से कुर्क किया है। ईडी ने न्यायालय से सभी आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा चलाने व अपराध की आय से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने का अनुरोध किया है। आरोपितों पर अपराध की आय अर्जित करने, उसका प्रबंधन करने व मनी लांड्रिंग में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है। इन आठ आरोपितों के साथ इस पूरे प्रकरण में मनी लांड्रिंग के कुल आरोपियों की संख्या 22 हो गई है।

    अपने चौथे पूरक आरोप पत्र में ईडी ने न्यायालय में बताया है कि टेंडर आवंटन के लिए तत्कालीन मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को ठेकेदार राजेश कुमार ने अपनी कंपनियों मेसर्स राजेश कुमार कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड व मेसर्स परमानंद सिंह बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर 1.88 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी। उन्होंने इसके अलावा दो लग्जरी गाड़ियां टोयटा इनोवा व टोयटा फार्च्यूनर भी उपलब्ध कराया था। एक अन्य ठेकेदार राधा मोहन साहू ने भी 39 लाख रुपये की रिश्वत दी थी। उन्होंने अपने बेटे अंकित साहू के नाम पर पंजीकृत फार्च्यूनर गाड़ी भी गिफ्ट किया था। ईडी ने तीनों ही लग्जरी गाड़ियों को वीरेंद्र राम के ठिकाने से जब्त की थी। इस पूरक आरोप पत्र में ईडी ने काले धन के प्रबंधन करने वाले अधिकारियों के सहयोगियों की भी जानकारी दी है।

    तत्कालीन मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार राम के सहयोगी अतिकुल रहमान के परिसरों की तलाशी में 4.40 लाख रुपयों की जब्ती हुई थी। अधिकारियों के एक अन्य सहयोगी ठेकेदारा राजीव कुमार सिंह के आवास से अलग तलाशी में 2.13 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई थी। राजीव कुमार सिंह ने पूछताछ में लगभग 15 करोड़ रुपये की कमीशन राशि जुटाने व उसके इस्तेमाल की जानकारी स्वीकारी है। ईडी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जमशेदपुर में दर्ज केस के आधार पर ही मनी लांड्रिंग से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। वहां एसीबी ने एक जूनियर इंजीनियर सुरेश प्रसाद वर्मा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।

    इसके बाद तलाशी में एसीबी को विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार राम से जुड़े परिसरों से 2.67 करोड़ रुपये नकदी मिले थे, जिसकी जब्ती हुई थी। पूर्व में दाखिल तीन आरोप पत्रों में ईडी ने ग्रामीण विकास विभाग में बड़े भ्रष्टाचार की जानकारी न्यायालय से साझा करते हुए तत्कालीन मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार राम के कमीशन वसूली का ब्यौरा प्रस्तुत किया था।

    ईडी ने जांच में ग्रामीण विकास विभाग के तत्कालीन मंत्री आलमगीर आलम की भूमिका का भी खुलासा किया था और बताया था कि उन्हें टेंडर आवंटन में एक निश्चित राशि कमीशन में मिलती थी। मंत्री आलमगीर आलम के लिए कमीशन की राशि की वसूली उनके निजी सचिव संजीव कुमार लाल व उनके सहयोगी करते थे। ईडी ने पूर्व में की गई तलाशी में इस गिरोह से जुड़ी 37 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी की जब्ती की थी। इसमें 32.20 करोड़ रुपये मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के सहयोगी जहांगीर आलम के ठिकाने से जब्त की गई थी।

    घोटाले की अधिकांश नकदी को हवाला के माध्यम से दिल्ली भेजा गया। वहां चार्टर्ड अकाउंटेंट्स व एंट्री आपरेटरों के नेटवर्क के माध्यम से सफेद किया गया। उक्त राशि से करोड़ों रुपये मूल्य की अचल संपत्तियां खरीदी गईं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर वाले प्रस्ताव को किया खारिज

    April 4, 2026

    झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

    April 3, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत

    April 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,358

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,030

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर वाले प्रस्ताव को किया खारिज

    By News MaatiApril 4, 20264

    तेहरान। ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर वाले प्रस्ताव को खारिज कर दिया…

    झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

    April 3, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत

    April 3, 2026

    ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप

    April 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर वाले प्रस्ताव को किया खारिज

    April 4, 2026

    झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

    April 3, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत

    April 3, 2026

    ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप

    April 3, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.