
पटना । लालू परिवार से बगावत की राह पर चल रहे तेज प्रताप यादव अब बहुत आगे निकल चुके हैं। लालू यादव और तेजस्वी के कंट्रोल से बाहर जा चुके हैं। तेज प्रताप यादव ने वीवीआईपी नाम की पार्टी से ‘टीम तेज प्रताप यादव’ का गठबंधन किया है। उन्होंने विकास वंचित इंसान पार्टी के साथ अलायंस किया। तेज प्रताप ने कहा कि कई पार्टियां उनके साथ जुड़ रही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वे महुआ से चुनाव लड़ेंगे। वीआईपी (VIP) मुकेश सहनी की पार्टी को बहरूपिया पार्टी बताया। तेज प्रताप ने राजद और कांग्रेस जैसी पार्टियों को भी अपने साथ जुड़ने का न्योता दिया है। उन्होंने तेजस्वी यादव के महुआ से चुनाव लड़ने की संभावना को खारिज किया और कहा कि तेजस्वी को उनका आशीर्वाद हमेशा है।



तेज प्रताप यादव ने कहा कि उन्हें पद और लोभ नहीं चाहिए। वे यादव और मुसलमान को एक साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने राजद को भी गठबंधन में शामिल होने का प्रस्ताव दिया। तेज प्रताप ने यह भी दावा किया कि तेजस्वी के खिलाफ साजिश रचने वालों का पर्दाफाश जल्द होगा। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि को जनता के सुख-दुख में साथ रहना चाहिए। आज कई पार्टियां हमारे साथ जुड़ रहीं है, काफी चुनौती है, हम किसी के ऊपर टिप्पणी नहीं करना चाहते। हमने महुआ से चुनाव लड़ने का बिगुल फूंका है, आगे की लड़ाई हम साथ लड़ेंगे।
‘गठबंधन’ से लालू यादव को चुनौती?
तेज प्रताप ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वे आगे बढ़ रहे हैं। आज से नई शुरुआत की पारी खेलने जा रहे है, सबसे हम यही उम्मीद करते हैं कि हमारी ताकत तोड़ने कई लोग लगेंगे। तेजस्वी अगर महुआ से चुनाव लड़े तो आप क्या करेंगे, इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि तेजस्वी महुआ से कभी चुनाव नहीं लड़ेंगे। तेजस्वी को हम शुरू से आशीर्वाद दे रहे हैं कि तेजस्वी आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि वे हमेशा तेजस्वी को आशीर्वाद देते रहेंगे। तेज प्रताप ने कहा कि उन्हें पद और लोभ की कोई लालसा नहीं है।
पांच पार्टियों संग तेज प्रताप का गठबंधन
- विकास वंचित इंसान पार्टी(VVIP)
- भोजपुरिया जन मोर्चा(BJM)
- प्रगतिशील जनता पार्टी(PJB)
- वाजिब अधिकार पार्टी(WAP)
- संयुक्त किसान विकास पार्टी
हमारे गठबंधन का थीम और उद्देश्य बिल्कुल साफ है, हम मिलकर बिहार में पुन: सामाजिक न्याय, सामाजिक हक़ और संपूर्ण बदलाव को लेकर आगे बढ़ेंगे और अगर जनता हमें जिताने का काम करेगी तो हमलोगों का वचन हैं कि हमलोग बिहार का संपूर्ण विकास करने का का काम करेंगे। हम लोग लोहिया, कर्पूरी, जय प्रकाश नारायण जी के सपनों को पूरा करने का भी काम करेंगे। आज हमारे साथ जो भी साथीगण जुड़े हैं, उन सभी साथियों का हम दिल से धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हैं। जय हिंद, जय बिहार’

