
पटना । तेज प्रताप यादव को लालू यादव ने परिवार और पार्टी से निकाल दिया है। इस बीच, तेज प्रताप ने अपने मम्मी-पापा के लिए एक संदेश लिखा है. उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में लिखी बातों से RJD में खलबली मच सकती है। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए लालू यादव को एक गुप्त संदेश दिया है। उन्होंने इशारों में बताया है कि RJD में कोई ‘जयचंद’ है, जो पार्टी को नुकसान पहुंचा रहा है।



तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में अपने माता-पिता के प्रति अपना प्यार और सम्मान दिखाया है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें पार्टी और परिवार से क्यों निकाला गया. साथ ही, उन्होंने RJD में मौजूद ‘जयचंदों’ की ओर इशारा करके राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। तेज प्रताप यादव ने अपने X पोस्ट में लिखा कि मेरे प्यारे मम्मी पापा…. मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है। भगवान से बढ़कर हैं आप और आपका दिया कोई भी आदेश। आप हैं तो सबकुछ है मेरे पास। मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और। तेज प्रताप ने आगे लिखा कि पापा आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे।
तेज प्रताप यादव ने RJD में मौजूद ‘जयचंदों’ की तरफ इशारा किया है। यह लालू यादव के लिए एक गुप्त संदेश है। तेज प्रताप यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि पार्टी में कुछ लोग ऐसे हैं जो उनके साथ गद्दारी कर रहे हैं। अब सवाल यह है कि तेज प्रताप यादव की नजर में RJD का ‘जयचंद’ कौन है? कौन है जो उनके साथ धोखा कर रहा है? पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद भी, तेज प्रताप का यह कदम दिखाता है कि वे भले ही नाराज हों, लेकिन अपने परिवार और पिता लालू यादव के लिए उनका सम्मान अभी भी कायम है।

