रांची। राज्य सरकार ने देश की सबसे बड़ी स्टील कंपनी टाटा को बड़ी राहत प्रदान करते हुए विजया-2 आयरन ओर माइंस के संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है। खान निदेशक राहुल सिन्हा ने इससे संबंधित पत्र सोमवार को जारी करते हुए पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।

इस खदान के चालू होने से हजारों की संख्या में बेरोजगार हुए स्थानीय लोगों को एक बार फिर काम मिल सकेगा। लगभग नौ महीने से बंद इस खदान के चालू होने से राज्य सरकार को भी हर महीने तीन से चार करोड़ रुपये के बीच में राजस्व प्राप्त होगा।

ज्ञात हो कि उषा मार्टिन लि० को यह खदान 20 वर्षों के लिए आवंटित (18 अगस्त 2005 से 17 अगस्त 2025 तक) किया गया था। इस लीज का हस्तांतरण सरकार के द्वारा टाटा स्पंज आयरन लि० के पक्ष में किया गया था। टाटा स्टील ने बाद में इस खदान को उषा मार्टिन से हासिल कर लिया था और खनन कार्य भी प्रारंभ किया गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version