शहर भर में स्थापित तीन श्रेष्ठ पूजा पंडाल को अभाकाम ने किया सम्मानित

रांची। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झारखण्ड ( अभाकाम ), झारखंड प्रदेश ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर शहर भर में स्थापित पूजा पंडालो में से श्रेष्ठ पूजा पंडाल के तौर पर तीन पंडालो को सम्मानित किया।

https://newsmaati.com/wp-content/uploads/2025/09/VID-20250930-WA0002.mp4

जिसमें श्री रामलला पूजा समिति को श्रेष्ठ पूजा पंडाल , चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति को ‘ श्रेष्ठ पूजा पंडाल ‘ और श्री राजस्थान मित्र मंडल को ‘श्रेष्ठ पूजा पंडाल ‘ सम्मान से सम्मानित किया गया। मौके पर श्री रामलला पूजा समिति के श्री अशोक चौधरी, चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के श्री रमेश सिंह और श्री राजस्थान मित्र मंडल के श्री अशोक पुरोहित जी को अभाकाम की ओर से तलवार, नेपाली खुखरी, मामेटो व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

https://newsmaati.com/wp-content/uploads/2025/09/VID-20250930-WA0002-1.mp4

इस गौरवमयी क्षण में महासभा के अध्यक्ष डॉ सी बी सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष युवा राजेश सिन्हा, महामंत्री सुशील कुमार लाल, उपाध्यक्ष डॉ अनल कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष आस्था किरण , व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रवि कुमार , जिला अध्यक्ष सजल सहाय, प्रीतयानशु समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version