बिहार । बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा, “यह कभी आप सोच सकते थे कि बिहार में 40 मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे. यह कोई मामूली बात नहीं है, ऐसा लगता है नीतीश कुमार में दैविक शक्ति आ गई है. कुछ तो है. ऐसा एक उनके अंदर दैविक शक्ति आ चुकी है.”

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की प्रगति यात्रा का समापन शुक्रवार को पटना में हो गया. अपनी इस 2 महीने की यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने जिस तरीके से बिहार के सभी जिलों का दौरा किया है और वहां पर विकास के कार्यों को आगे बढ़ाया है उसको लेकर बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल (Dr. Dilip Jaiswal) अप्रत्याशित रूप से आश्चर्यचकित है.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version